Tiger 3: बड़े पर्दे की ब्लॉक बस्टर फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) सिनेमाघरों में जमकर धमाल मचा रही है. जहां रिलीजिंग के बाद महज दो दिनों में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. तो वहीं 3 दिन में टाइगर 3 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ के पार पहुंच गया है.
फिल्म में सलमान खान की भूमिका
टाइगर फ्रेंचाइजी की सभी फिल्मों में सलमान खान ने भारतीय खूफिया एजेंसी RAW के जासूस अविनाश सिंह राठौर का रोल अदा किया है. वहीं अविनाश RAW के बेस्ट एजेंट्स में से एक है. जिसके चलते RAW में अविनाश को टाइगर कहा जाता है. टाइगर के रुप में सलमान खान का किरदार दमदार है. मगर क्या आप जानते हैं कि, RAW का असली टाइगर कौन था?

RAW का रियल टाइगर
टाइगर फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म एक था टाइगर 2012 में रिलीज हुई थी. जिसके बाद टाइगर जिंदा है (2017) और टाइगर 3 (2023) बन चुकी है. मगर कई लोग आज भी असली टाइगर से पूरी तरह अंजान हैं. दरअसल फिल्म में सलमान का किरदार RAW के बेस्ट एजेंट रवींद्र कौशिक पर आधारित है.
असली टाइगर की कहानी
रिAWयल टाइगर की कहानी सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल रवींद्र कौशिक भारत के ही रहने वाली थे. उनके पिता भारतीय वायुसेना में अफसर थे. हालांकि रवींद्र को बचपन से थिएटर का शौक था. मगर इसी बीच RAW की नजर रवींद्र पर पड़ गई. ऐसे में RAW ने रवींद्र को 2 साल तक जासूसी की ट्रेनिंग थी. जिस दौरान उन्हें उर्दू भाषा भी सिखाई गई.

पाक सेना में बने मेजर
RAW की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद रवींद्र पाकिस्तान के लिए रवाना हो गए. ऐसे में रवींद्र ने पाकिस्तानी विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की और पाकिस्तानी सेना में शामिल हो गए. उन्होंने अपनी समझदारी और होशियारी के बल पर सभी का विश्वास जीता और देखते ही देखते रवींद्र को पाक सेना में मेजर के पद पर तैनात कर दिया गया. रवींद्र ने एक पाकिस्तानी महिला से शादी भी कर ली.

रवींद्र कौशिक बने ब्लैक टाइगर
रवींद्र पाक सेना के कई साजिशों की जानकारी RAW को दिया करते थे. मगर दुर्भाग्यवश एक दिन रवींद्र पकड़े गए. जिसके बाद उन्हें पाकिस्तान की जेल में डाल दिया गया. वहीं पाक सेना के जुल्म और अत्याचारों की वजह से रवींद्र का निधन हो गया. रवींद्र की शहादत ने RAW के साथ-साथ तात्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी उदास कर दिया था. जिसके बाद रवींद्र की बहादुरी को सलाम करते हुए इंदिरा गांधी ने उन्हें ‘ब्लैक टाइगर’ की उपाधी से नवाजा था.

रवींद्र पर बनी फिल्म
रवींद्र कौशिक उर्फ ब्लैक टाइगर की जिंदगी से प्रभावित होकर बॉलीवुड में कई फिल्में बनाई गई हैं. टाइगर फ्रेंचाइजी के अलावा मिशन मजनू और गदर जैसी फिल्मों में भी रवींद्र के जीवन की झलक देखी जा सकती है.
ये भी पढ़ें – रणबीर और कैटरीना की फिल्म राजनीति का बनेगा दूसरा सीक्वल, इस नए नाम से बड़े पर्दे पर रिलीज होगी फिल्म



