Rajneeti 2: साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म राजनीति (Rajneeti 2) अमूमन सभी ने देखी है. फिल्म में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ ने लीड रोल अदा किया था. सूती साड़ी में कैटरीना को रैलियों में भाषण देते हुए देखा गया था. ऐसे में कई लोगों ने कैटरीना की तुलना कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने करनी शुरु कर दी थी. वहीं फिल्म ने बड़े पर्दे पर शानदार प्रदर्शन किया था. इसी कड़ी में फिल्म के निर्देशक प्रकाश झा अब फिल्म की कहानी आगे बढ़ाने की प्लानिंग कर रहे हैं. मगर इस बार फिल्म को दूसरे नाम से रिलीज किया जाएगा.
राजनीति 2 का नाम होगा ‘राजधर्म’
फिल्म मेकर प्रकाश झा ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि, राजनीति भाग 2 का टाइटल बदल दिया गया है. फिल्म के दूसरे पार्ट को ‘राजधर्म’ के नाम से रिलीज किया जाएगा. इस बारे में बात करते हुए प्रकाश झा कहते हैं कि, राजनीति भाग 2 को मैंने कई बार लिखा है. उसके अलग-अलग ड्राफ्ट बने हुए हैं. कुछ दिन उसकी कहानी लिखता हूं फिर रख देता हूं. 10-15 दिन अलग काम करता हूं. कभी-कभी वो कहानी खुद कहने लगती है कि, मुझे बनाओ. वो अपने आप मैच्योर हो जाती है. राजधर्म की कहानी भी वैसी ही है.

‘राजधर्म’ पर राजनीति का प्रभाव
राजनीति पार्ट 2 पर वर्तमान राजनीति का कितना प्रभाव देखने को मिलेगा. इस बारे में बात करते हुए प्रकाश झा कहते हैं कि, उस वक्त भी राजनीतिक माहौल से कुछ लिया नहीं था. सारे किरदार महाभारत पर आधारित थे. आज भी वैसा ही है. बस रेफरेंस अलग हो जाते हैं. उस वक्त समाज उदार था. अब चीजें दो गुटों में बंट चुकी हैं. जिसका असर ‘राजधर्म’ में भी आएगा. बाकी संघर्ष को विचारधारा और रहने के तरीकों का है. जो फिल्म में साफ दिखेगा.

फिल्म का नाम बदलने की वजह
राजनीति के सीक्वल का नाम राजनीति पार्टी 2 ना होकर ‘राजधर्म’ रखा गया है. जिसकी वजह साझा करते हुए प्रकाश झा कहते हैं कि, राजनीति फिल्म का शीर्षक डिज्नी वालों के पास चला गया है. मैं जब उनसे पूछा तो उन्होंने कहा नहीं हम नहीं देंगे. मेरा ही बनाया हुआ है. खैर नहीं दिया तो कोई बात नहीं मैंने फिल्म का नाम ‘राजधर्मः द अल्टीमेट पॉलिटिक्स’ रख दिया है.
ये भी पढ़ें – शादी से पहले 5 साल साथ रहे थे सैफ और करीना, बेबो ने किया चौंकाने वाला खुलासा, पढ़ें पूरी खबर





