इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले केकेआर के एक दिग्गज खिलाड़ी को बड़ा झटका लगा है. इस खिलाड़ी को टीम से निकाल दिया गया है.
Ipl 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की विजेता केकेआर अगले सीजन के लिए पूरी तरह तैयार है. टीम ने मेगा ऑक्शन में कई तगड़े खिलाड़ियों को खरीदा और अब अगले सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसी बीच टीम के एक दिग्गज बल्लेबाज को बड़ा झटका लगा है. इस खिलाड़ी को टीम से निकाल दिया गया है.
टीम से बाहर किया गया दिग्गज
🚨 NO MANISH PANDEY FOR KARNATAKA….!!! 🚨
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 11, 2024
KSCA Selection Committee Chairman said, "Manish has had a fantastic career, but at some stage, you'll have to make way for youngsters. We have a few exciting young batters and would like to give them opportunities". (Sportstar). pic.twitter.com/5WDRpJGOUG
केकेआर ने मेगा ऑक्शन में मीडिल ऑर्डर के दिग्गज बल्लेबाज मनीष पांडे को उनकी बेस प्राइस 75 लाख में खरीदा था. लेकिन अब उनके लिए बुरी खबर आई है. मनीष को उनकी घरेलू टीम कर्नाटका ने बाहर कर दिया है. मनीष को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए कर्नाटका स्कवॉड में जगह नहीं दी गई है. ये पांडे के लिए बड़ा झटका है वे लगभग एक दशक से टीम का हिस्सा हैं और राज्य क्रिकेट के बड़े चेहरे हैं. राज्य क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक युवाओं को मौका देने के लिए 35 साल के मनीष को ड्रॉप किया गया है.
KKR को बनाया चैंपियन
केकेआर और मनीष पांडे का पुराना नाता रहा है. मनीष ने गौतम गंभीर की कप्तानी वाली केकेआर को 2014 में चैंपियन बनाने में अहम भूमकिा निभाई थी. 200 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर के लिए तीसरे नंबर पर उतरे मनीष ने 50 गेंद में 6 छक्के और 7 चौके लगाते हुए 94 रन की पारी खेली थी. वे शतक से चूक गए थे लेकिन केकेआर उन्हीं की वजह से चैंपियन बनी थी.
IPL करियर

मनीष पांडे 2008 से ही IPL खेल रहे हैं. 2008 में वे मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे. 2009 से 2010 तक वे आरसीबी, 2011 से 2013 तक पुणे वॉरियर्स, 2014 से 2017 तक केकेआर, 2018 से 2021 तक एसआरएच, 2022 एलएसजी, 2023 डीसी और 2024 में केकेआर का हिस्सा थे. अगले सीजन भी वे केकेआर की जर्सी में ही दिखेंगे. 171 मैचों में 1 शतक और 22 अर्धशतक लगाते हुए वे 3850 रन बना चुके हैं. IPL में शतक लगाने वाले पांडे पहले भारतीय बल्लेबाज हैं.





