बॉलीवु़ड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली हैं। सनी के बेटे करण देओल (Karan Deol) जल्द ही सेहरा बांधकर घोड़ी चढ़ने वाले हैं। खबरों के अनुसार एक्टर इसी साल जून में शादी करने वाले हैं। करण की शादी की खबरें सामने आने के बाद से लोग सनी देओल की होने वाली बहू के बारे में जानने के बेहद उत्साहित थे। अब हाल ही में इस बात का खुलासा हो गया है कि करण देओल की होने वाली दुल्हनियां आखिर कौन हैं?

जब से करण की शादी की बात सामने आई है, उसके बाद से ही सबसे ज्यादा चर्चा उनकी होने वाली दुल्हन की हो रही है। वो कौन हैं, क्या नाम है, कहां रहती हैं, क्या करती हैं।।। फैंस बस सनी की बहूरानी के बारे में ये सब सवालों के जवाब जानना चाह रहे हैं। लेकिन अब करण की ‘मिस्ट्री दुल्हन’ के बारे में खुलासा हो गया है। सनी देओल की होने वाली बहू का नाम द्रिशा आचार्य है।
रिपोर्ट के मुताबिक, करण और द्रिशा आचार्य बचपन से ही खास दोस्त हैं और इनकी सगाई भी हो गई है। दोनों ने दादा धर्मेंद्र और दादी प्रकाश कौर की शादी की सालगिरह पर सगाई की थी। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। फिलहाल द्रिशा मुंबई में ही हैं। यह दोनों जल्द पब्लिक के सामने एक साथ आकर अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा करेंगे।

कुछ समय पहले कहा गया था कि करण देओल की होने वाली दुल्हनिया द्रिशा रॉय दुबई से हैं और एक ट्रैवल एजेंसी में मैनेजर के तौर पर काम करती हैं। लेकिन ये दावा गलत था। द्रिशा रॉय कोई और नहीं बल्कि फिल्म निर्माता बिमल रॉय की ग्रैंड डॉटर यानी परपोती हैं।
बताया जा रहा कि करण और द्रिशा मुंबई के ब्रांदा में स्थित ‘ताज लैंड्स एंड’ होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे। इन दोनों की शादी काफी सिंपल तरीके से होगी। हालांकि, अब तक शादी की तारीख सामने नहीं आई है। लेकिन कहा जा रहा है कि ये लव बर्ड्स इस साल जून में शादी के बंधन में बंधेंगे।

गौरतलब है कि, दृशा एक फैशन डिजाइनर हैं जो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वहीं करण के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2019 में ‘पल पल दिल के पास’ फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब बहुत जल्द वो ‘अपने 2’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म में करण के साथ उनके साथ दादा धर्मेंद्र और चाचा बॉबी देओल भी होंगे।





