शुक्रवार को आख़िरकार काफी विवादों के बाद फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) रिलीज़ हो गई है। इस फिल्म में केरल की हिन्दू लड़कियों के धर्म परिवर्तन कराए जाने की कहानी को दिखाया गया है, लेकिन लेकर काफी विवाद हो रहा है। अब इस विवाद में बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी कूद पड़ी हैं।

बॉलीवुड ‘पंगा क्वीन’ का दर्जा पाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने ‘द केरल स्टोरी’ विवाद के बीच में आकर फिल्म मेकर्स का समर्थन किया है। हाल ही में एक इवेंट में कंगना रनौत से फिल्म ‘द कश्मीर स्टोरी’ को लेकर चल रहे विवाद पर उनके विचार पूछे गए। तो कंगना ने अपने जवाब में कहा कि, “देखिए मैंने फिल्म देखी नहीं है लेकिन फिल्म को बैन करने की बहुत कोशिश की गई है। मैंने आज इसे पढ़ा, अगर मैं गलत हूं तो मुझे सुधारो, हाईकोर्ट ने कहा है कि फिल्म पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है। मुझे लगता है कि यह किसी को भी खराब रोशनी में नहीं, बल्कि केवल आईएसआईएस को दिखा रहा है, है ना?’
कंगना ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, ‘अगर देश की सबसे जिम्मेदार संस्था हाईकोर्ट ये कह रही है तो वे सही कह रहे हैं। ISIS एक आतंकी संगठन है। ऐसा नहीं है कि मैं उन्हें आतंकवादी कह रही हूं, हमारा देश, होम मिनिस्ट्री (गृह मंत्रालय) और अन्य देशों ने भी उन्हें ऐसा कहा है।’

कंगना आगे कहती हैं, ‘अगर आप ऐसा समझते हैं कि वो आतंकी संगठन नहीं है तो जाहिर सी बात है फिर आप भी आतंकी ही हैं। अगर आप सोचते हैं एक टेरेरिस्ट आउटफिट, एक टेरेरिस्ट नहीं है और उसको टेरेरिस्ट घोषित किया गया है, लीगली, मोरली, हर तरीके से और आपको लगता है वो टेरेरिस्ट नहीं है तो फिल्म से ज्यादा आप एक बड़ी समस्या हैं, आपको पहले यह सोचना चाहिए कि आप जीवन में कहां खड़े हैं।’
कंगना रनौत बात को खत्म करते हुए बोली, ‘मैं उन लोगों के बारे में बात कर रही हूं जो सोच रहे हैं कि ये (फिल्म) उन पर हमला कर रही है, ना कि ISIS पर। अगर आपको लगता है कि ये आप पर हमला कर रही है तो आप आतंकवादी हैं। मैंने कुछ नहीं कहा भाई, ये सिंपल मैथ्स है।’

बता दें फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर जहां एक तरफ मुस्लिम समुदाय फिल्म का विरोध कर रहा है तो दूसरी ओर LDF और UDF जैसी कई राजनीतिक पार्टियां भी फिल्म को लेकर हंगामा कर रही हैं। इतना ही नहीं, बल्कि इस फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की गई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करने से इंकार कर दिया था। आख़िरकार शुक्रवार को फिल्म रिलीज़ हो गई और इसे पहले ही दिन अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला।
विवादों के बाद भी ‘The Kerala Story’ ने पहले दिन कर डाली छप्परफाड़ कमाई, कमाए इतने करोड़





