
टी20 विश्व कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। ऐसे में टीम इंडिया का मुख्य कोच बदला जाएगा। बीसीसीआई ने हाल ही में इस पद के लिए आवेदन मंगाए थे। इस बीच कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बीसीसीआई ने रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर से मुख्य कोच बनने का ऑफर दिया।
T20 Cricket World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। ऐसे में टीम इंडिया का मुख्य कोच बदला जाएगा। बीसीसीआई ने हाल ही में इस पद के लिए आवेदन मंगाए थे। इस बीच कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बीसीसीआई ने रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर को मुख्य कोच बनने का ऑफर दिया। हालांकि, इन रिपोर्ट्स को अब बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने किसी भी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को कोचिंग के लिए ऑफर नहीं दिया है।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि बीसीसीआई ऐसे दिग्गजों की तलाश कर रहा है जिन्हें घरेलू क्रिकेट की अच्छी समझ है।
Jay Shah said "We are focused on identifying individuals who possess a deep understanding of the Indian cricket structure & have risen through the ranks. It's crucial that our coach has an in-depth knowledge of our domestic cricket to truly elevate Team India to the next level.” pic.twitter.com/Vxh79TTBct
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 24, 2024
शाह ने कहा, “न तो मैंने और न ही बीसीसीआई ने किसी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से संपर्क किया है। कुछ मीडिया चैनलों में चल रही खबरें पूरी तरह से गलत हैं।” पोंटिंग और लैंगर दोनों इंडियन प्रीमियर लीग में क्रमशः दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के मुख्य कोच के रूप में शामिल हैं।
BCCI Secretary Jay Shah says, "When we talk about international cricket, no role is more prestigious than that of the Head Coach of the Indian Cricket Team. Team India commands the largest fan base globally, enjoying support that is truly unrivalled. Our rich history, passion for… pic.twitter.com/gclKdCSzBd
— ANI (@ANI) May 24, 2024
शाह ने आगे कहा, “हमारी राष्ट्रीय टीम के लिए सही कोच ढूंढना एक सावधानीपूर्वक और गहन प्रक्रिया है। हम ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो भारतीय क्रिकेट संरचना की गहरी समझ रखते हैं और रैंकों में आगे बढ़े हैं।”




