बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जवान’ (Jawan)को लेकर सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं। शाहरुख की ये फिल्म सितंबर में रिलीज़ होगी। इसी बीच शाहरुख़ खान के साथ-साथ उनकी फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) भी सुर्ख़ियों में आ गए हैं।

एटली के घर जनवरी में एक नन्हे मेहमान ने दस्तक दी थी। इसके बाद से ही फैंस एटली के बटे की तस्वीर और उनके नाम एक बारे में जानने के लिए उत्सुक थे। अब एटली के बेटे की पहली झलक सामने आ गई है। हाल ही में जवान के डायरेक्टर की पत्नी प्रिया ने अपने नन्हे से बेटे की पहली तस्वीर शेयर की है।

दरअसल, एटली इन दिनों अपनी पत्नी और बेटे के साथ मुंबई में हैं। सिद्धिविनयाक मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भगवान गणेश के साथ फोटो भी क्लिक करवाई। प्रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एटली और बेटे संग तस्वीर शेयर की है, जिसमें पीछे सिद्धिविनायक गणेश जी नजर आ रहे हैं। प्रिया की गोद में उनका बेटा भी नजर आ रहा है। हालांकि इस तस्वीर में उन्होंने अपने बेटे का फेस रिवील नहीं किया है। उन्होंने चेहरे पर एक दिल वाला इमोजी लगा दिया है।

तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में एटली ने लिखा, “हां, नाम मीर है। अपने छोटे एंजेल के नाम का खुलासा होने से काफी खुश हूं।” बता दें, शाहरुख़ खान ने कुछ दिनों पहले ही एटली के बेटे का नाम बताया था। दरअसल, उन्होंने ट्विटर पर Ask Srk सेशन किया था। इस दौरान एक फैन ने किंग खान से उनसे सवाल किया था कि, जवान के डायरेक्टर एटली की वो एक कौन सी खासियत है, जिसे वो सबसे ज्यादा एंजॉय करते हैं? इसके जवाब में शाहरुख़ ने कहा था, ‘एटली काफी स्मार्ट और डेडिकेटेड हैं। उनके पास काफी प्यारा बेबी है मीर है और उनकी पत्नी प्रिया काफी अच्छा खाना खिलाती हैं।’





