
फ्रेजर मैक्गर्क ने आईपीएल में दूसरी बार सिर्फ 15 गेंद में अर्धशतक बनाया. उन्होंने सिर्फ 27 गेंद में 84 रन की धमाकेदार पारी खेली.
MI vs DC: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैक्गर्क का बल्ला एक बार फिर जमकर बोला. मैक्गर्क ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 27 गेंद में 84 रन कूट डाले. उन्होंने इस सीजन दूसरी बार सिर्फ 15 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया.
Jake Fraser McGurk, Just 22-year-old, taking IPL into storm. 🤯🔥pic.twitter.com/CXQn8vuk0x
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 27, 2024
जैक फ्रेजर मैक्गर्क ने सिर्फ 27 गेंद में 84 रन की पारी खेली और अपनी पारी में उन्होंने 11 चौके और छह छक्के लगाए. उनकी इस पारी की बदौलत दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धमाकेदार शुरुआत की. जैक फ्रेजर मैक्गर्क ने 311.11 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. 84 रन के स्कोर पर पीयूष चावला की गेंद पर वह मोहम्मद नबी को कैच थमा बैठे.जैक फ्रेजर मैक्गर्क और अभिषेक पोरेल के बीच सिर्फ 45 गेंद में 114 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई.
दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक:
- 15- फ्रेजर मैकगर्क बनाम एसआरएच दिल्ली 2024
- 15- फ्रेजर मैकगर्क बनाम एमआई दिल्ली 2024*
- 17- क्रिस मॉरिस बनाम जीएल दिल्ली 2016
- 18- ऋषभ पंत बनाम एमआई वानखेड़े 2019
- 18= पृथ्वी साव बनाम केकेआर अहमदाबाद 2021
मैच पर एक नजर
1st over – 19 runs.
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 27, 2024
2nd over – 18 runs.
3rd over – 18 runs.
4th over – 14 runs.
5th over – 20 runs.
6th over – 3 runs.
Delhi Capitals smashed 92 runs in the Powerplay with Jake Fraser McGurk 78*(24). 💥 pic.twitter.com/EHQNei2yIS
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. लेकिन, दिल्ली कैपिटल्स के ओपनरों के द्वारा की गई शानदारी बल्लेबाजी के आगे उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ. जेक फ्रेजर-मैक्गर्क और अभिषेक पोरेल ने पहले विकेट के लिए 114 रन जोड़ दिए. मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 2 ओवर में 21 रन पड़े. कप्तान हार्दिक पांड्या के दो ओवर में 41 रन ठोके.




