
बिग बॉस 17 के अपकमिंग एपिसोड में ईशा मालवीय के पिता समर्थ जुरैल फैमिली वीक के दौरान उनसे मिलने आएंगे। जहां वो अपनी बेटी को समर्थ के खिलाफ चेतावनी देते हुए दिखेंगे।
Isha Malviya’s father on Samarth Jurel: कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहे सलमान खान के चर्चित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 17 में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है। जहां सभी घरवालों के सदस्य घर में आकर अपने बच्चों से मिलेंगे। इस दौरान ईशा मालवीय के पिता आशीष मालवीय भी घर में पहुंचे हैं। आने वाले एपिसोड में ईशा मालवीय के पिता घर में आने के बाद उनसे मिलेंगे। जिसके बाद ईशा मालवीय बेहद भावुक नजर आएंगी। मगर इसके बाद वो ईशा मालवीय के साथ गेम को लेकर खुलकर बात करते दिखेंगे। सामने आ रहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस दौरान ईशा मालवीय के पिता उनके बॉयफ्रेंड समर्थ जुरैल को इग्नोर करते हुए दिखेंगे।
ईशा मालवीय ने दी समर्थ से दूर रहने की सलाह
इतना ही नहीं, एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया के इस चर्चित शो के इस दौरान वो अपनी बेटी को समर्थ जुरैल से भी दूर रहने की सलाह देते दिखेंगे। बिग बॉस के मेकर्स ने ईशा मालवीय के साथ हुई पिता की बातचीत की ये झलक दिखा दी। जहां वो समर्थ जुरैल को आयशा खान से कंपेयर करते हैं। वो ईशा मालवीय से पूछते हैं कि वो घर में अपना रिश्ता बनाने आई थीं कि उनका गेम बिगाड़ने। जिस पर ईशा कहती हैं कि बिगाड़ने। इस पर तुरंत ईशा मालवीय के पिता कहते हैं कि सेम.. बिल्कुल सेम। वो भी गेम बिगाड़ने आया है।
#Livefeed Isha Malvia's father is a very composed individual; he provided accurate feedback to his daughter. He caught her mistakes. Others simply say the same thing, praising their contestant's good performance and appearance. According to her father Biasseness towards… pic.twitter.com/0r1uqPInZj
— NudgyMaze (@nudgymaze) January 12, 2024
ईशा मालवीय के पिता इस दौरान उन्हें अपने गेम पर फोकस करने के लिए कहते हैं। साथ ही समर्थ से दूर रहने की भी सलाह देते दिखे। ईशा मालवीय के पिता ने उनसे पूछा कि आखिर उन्होंने प्रायरोरिटी टास्क में जिसे नंबर 1 पर रखा था। क्या वो वाकई वहां के लायक था। इस पर ईशा सफाई देती दिखती हैं।
मुनव्वर के फैन हुए ईशा मालवीय के पिता
जबकि बिग बॉस लाइव फीड के मुताबिक घर के अंदर ईशा मालवीय के पिता की मुनव्वर फारुकी से खूब जमी। वो शो के दौरान मुनव्वर फारुकी से खूब शेरो-शायरी सुनते दिखे। घर से बाहर आकर भी ईशा मालवीय के पिता ने मीडिया इंटरव्यूज में समर्थ जुरैल को इग्नोर कर अपनी बेटी को आगे बढ़ने की बात कही है। तो क्या आप आने वाले इस वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बताएं।




