Imran Khan: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि, वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो इमरान अपनी पूर्व पत्नी अवंतिका से अलग हो चुके हैं, लेकिन इमरान को एक बार फिर अपने जीवन का प्यार मिल गया है। जी हां, सोशल मीडिया पर इमरान की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह मिस्ट्री गर्ल संग नजर आ रहे हैं। Also Read: मशहूर सिंगर Vani Jayaram का हुआ निधन, पद्म भूषण से किया गया था सम्मानित

किसे डेट कर रहे Imran Khan?
दरअसल, वायरल हो रही तस्वीरों में इमरान खान साउथ एक्ट्रेस लेखा वॉशिंगटन संग नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे थे। इस दौरान दोनों काफी कूल लग रहे थे। जहां इमरान ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जींस में हैंडसम लग रहे हैं, तो वहीं लेखा प्रिंटेड ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद से दोनों की डेटिंग की अटकलों जोरों से चल रही हैं। Also Read: Bigg Boss 16 कंटेस्टेंट Shiv Thakare को मिली Salman Khan की फिल्म? जानें कैसा होगा रोल
View this post on Instagram
Avantika से अलग हुए Imran Khan
बता दें कि साल 2022 में यह खबर सामने आई थी कि इमरान और अवंतिका मिलक ने शादी से अलग होने का फैसला किया है। हालांकि, दोनों पहले कई बार आपसी मदभेदों को खत्म करने की कोशिश की, लेकिन चीजें ठीक नहीं हो पाई और दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। दोनों को एक 8 साल की बेटी भी है, जिसका नाम इमारा है। इमरान और अवंतिका की शादी साल 2011 में हुई थी और साल 2019 में दोनों के अलग होने की खबरें आने लगी थीं। Also Read: Salman Khan के पिता Salim Khan ने क्यों की थी दूसरी शादी? किया हैरान करने वाला खुलासा



