Veteran Singer Vani Jayaram Passes Away: म्यूजिक जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। नेशनल अवॉर्ड विनिंग लेजेंडरी सिंगर वाणी जयराम अब हमारे बीच नहीं रहीं। वह चेन्नई में अपने घर में मृत पाई गई हैं। उनके निधन की खबर से हर तरफ शोक की लहर है।

Vani Jayaram ने दुनिया को कहा अलविदा
77 साल की उम्र में वाणी जयराम (Vani Jayaram Death) ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिंगर का निधन उनके घर में हुआ है। हालांकि, उनकी मौत कैसे हुई इस बात की कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि वाणी जयराम ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने 50 साल पूरे किए थे। वह अपने करियर में 10,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड कर चुकी थीं। वाणी जयराम आरडी बर्मन, केवी महादेवन, ओपी नैय्यर और मदन मोहन समेत (vani jayaram songs) कई अन्य प्रसिद्ध संगीतकारों के साथ काम कर चुकी थीं।
पद्म पुरस्कार से किया गया था सम्मानित
हाल ही में, गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले यानी 25 जनवरी 2023 को वाणी जयराम के सरकार ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया था। वाणी जयराम को आधुनिक भारत की मीरा भी कहा जाता था, क्योंकि उन्होंने संगीत जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया था। वाणी जयराम ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, उर्दू, मराठी, बंगाली, भोजपुरी और उड़िया में कई गाने गाए थे। उन्हें तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, केरल, गुजरात और ओडिशा से राज्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।



