Virat Kohli और Anushka Sharma फैंस के फेवरेट सिलेब्रिटीज में से एक हैं। किसी भी ओकेजन पर दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने और सपोर्ट करते कई बार देखे जा चुके हैं। हर बार विराट का मैच देखने अनुष्का स्टेडियम में मौजूद नजर आती हैं। इस बार ऐसा नहीं था लेकिन वीडियो कॉल के जरिये वह विराट कोहली से जुड़ी रहीं। सोशल मीडिया पर विराट का वीडियो वायरल हुआ है।
Virat Kohli – Anushka Sharma: एक्ट्रेस अनुष्का ने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद से वह विराट कोहली के साथ लंदन में ही रहने लगीं। विराट आईपीएल (IPL) के लिए कुछ दिन पहले ही इंडिया आए। उनके आने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि अनुष्का शर्मा भी वापस लौटेंगी।

इंडियन प्रीमियर लीग में हर साल पति-पत्नी के स्पेशल नजारे देखने को मिलते हैं। कभी अनुष्का और विराट कोहली एक दूसरे को फ्लाइंग किस करते हुए देखे गए, तो कभी मैच हारने के बाद उदास विराट को अनुष्का शर्मा सांत्वना देते दिखीं। इस बार अनुष्का मैच देखने इंडिया नहीं आईं।
विराट और अनुष्का ने किया फेसटाइम
अनुष्का शर्मा बेटे अकाय और बेटी वामिका के साथ लंदन में हैं। मैच खेलने के विराट ने अनुष्का को फेसटाइम किया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। दूसरे बच्चे के जन्म के बाद अनुष्का शर्मा को विराट कोहली के छोटे से फोन में देखा जा सकता है।
Cutest video in the Internet…!!!
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 25, 2024
– Virat Kohli 👑👌pic.twitter.com/BPCrVRH6Jy
बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स पर चार विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद खुशी से भरे विराट कोहली ने लंदन में अपनी फैमिली को कॉल किया और उनके साथ अपनी हैप्पीनेस को शेयर किया।
वायरल हुआ विराट का वीडियो
वायरल हो रहे वीडियो में विराट कोहली को मजाकिया लहजे में मुंह बनाते और पत्नी अनुष्का शर्मा पर प्यार लुटाते देखा जा सकता है। उन्होंने उन्हें फ्लाइंग किस किया और दोबारा फोन पर बात करने का इशारा भी किया। विराट और अनुष्का के बीच की यह क्यूट केमिस्ट्री एक बार फिर देख फैंस दिल हारे हैं। कपल की एक दूसरे के लिए रिस्पेक्ट की तारीफ करने के साथ ही फैंस वामिका और अकाय की एक झलक देखने के लिए बेकरार हैं।





