
मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या को सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में गेंदबाजों के फ्लॉप प्रदर्शन के बाद जमकर ट्रोल होना पड़ा। हैदराबाद की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 277 रन का स्कोर खड़ा किया। ये आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर रहा। हैदराबाद की टीम ने इस दौरान आरसीबी टीम के 11 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा।
SRH vs MI: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 27 मार्च 2024 का दिन सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की टीम के लिए कभी नहीं भूलने वाला रहा। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल बनाया। हैदराबाद की टीम ने 3 विकेट खोकर 277 रन का स्को खड़ा किया। ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा के बाद हेनरिक क्लासेन ने तूफानी अर्धशतक जड़कर मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को अपने दूसरे मैच में भी जमकर ट्रोलर्स का शिकार होना पड़ा। मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें नीता अंबानी और उनके बेटे आकाश काफी निराश नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि नीता अंबानी ने मैच देखना भी बंद कर दिया और वह अपना फोन चलाते हुए दिख रही है।
Hardik Pandya फिर ट्रोलर्स के निशाने पर, MI की गेंदबाजी देख फैंस हुए नाराज
दरअसल ,आईपीएल 2024 की शुरुआत मुंबई इंडियंस (MI) की बेहद खराब रही। पहले मैच में गुजरात टाइटंस से मिली हार के बाद मुंबई से उम्मीद थी कि वह दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अच्छा परफॉर्म करेगी, लेकिन इस मैच में भी हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर जमकर सवाल खड़े हुए।
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी देख कई दिग्गज पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई के नए कप्तान हार्दिक को ट्रोल कर रहे हैं। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 277 रन का बड़ा स्कोर बनाया। ये आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल रहा।
मुंबई के गेंदबाजों को हैदराबाद टीम के बैटर्स के हाथों पिटता देख नीता अंबानी का रिएक्शन वायरल हो रहा है। नीता अंबानी और उनके बेटे आकाश गेंदबाजों के फ्लॉप प्रदर्शन से नाखुश दिखे और उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जबकि हैदराबाद की शानदार बैटिंग देख उनकी मालिक काव्या मारन का रिएक्शन भी वायरल हुआ, जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही है।
Nita Ambani ignoring her real problems and scrolling on the phone 🤣🤣#SRHvsMi #TATAIPL2024 https://t.co/o1TEcyFcE1 pic.twitter.com/FoPcS4GsQ1
— Avinash Tarakian 𓃵 (@AvinashTarockzz) March 27, 2024
The captaincy of Hardik Pandya has been ordinary to say the least. Keeping Bumrah away for too long when the carnage was on was beyond my understanding.
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) March 27, 2024
#SRH ne 11 overs mein hi 160+ score kar liya hai, and @Jaspritbumrah93 ko abhi tak sirf ek over hi kyun diya gaya? Your best bowler ko toh ab bowl karna chahiye. This seems like bad captaincy to me. #IPL #SRHvsMi
— Yusuf Pathan (@iamyusufpathan) March 27, 2024
#SRHvsMi
— Pulkit (@PulkitK107) March 27, 2024
Captain Hardik Pandya for you 😭😭 pic.twitter.com/0IS7VCkmjY
Where is Jasprit Bumrah?? Game nearly done and your best bowler has only bowled ONE over! #SRHvMI
— Tom Moody (@TomMoodyCricket) March 27, 2024




