टीम इंडिया (Team India) ने जब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है.
Team India: जिसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि हार्दिक पांड्या ही अब आने वाले समय में टीम इंडिया (Team India) के लिए टी20 फॉर्मेट में कप्तान की भूमिका निभाएंगे लेकिन ऐसा माना नहीं हुआ और हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का खुलासा हुआ है कि श्रीलंका दौरे से पहले हुए बीसीसीआई (BCCI) मीटिंग में इंडियन क्रिकेट में मौजूद कुछ दिग्गजों ने हार्दिक (Hardik Pandya) के खिलाफ षड्यंत्र रचकर उन्हें कप्तानी की रेस से हमेशा के लिए बाहर कर दिया.

इन 3 दिग्गजों ने हार्दिक पांड्या की कप्तान बनने के खिलाफ रचा षड्यंत्र
टीम इंडिया (Team India) के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को क्रिकेट समर्थक श्रीलंका दौरे से टीम इंडिया के टी20 फॉर्मेट के कप्तान के रूप में देखने की उम्मीद कर रहे थे लेकिन दौरे से पहले हुए बीसीसीआई के मीटिंग में टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर, सेलेक्शन कमेटी के हेड अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) और टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट क्रिकेट के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बीच में टीम इंडिया के नए कप्तान को लेकर मीटिंग हुई.

इस मीटिंग में इन तीनो ही दिग्गजों ने टीम इंडिया (Team India) के नए टी20 फॉर्मेट के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की जगह सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) पर दांव खेलना सही समझा.
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अब तक शानदार रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के बजाए जब से सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया (Team India) के नए टी20 फॉर्मेट के कप्तान के रूप में चुना गया है. तब से लेकर टीम इंडिया (Team India) ने टी20 फॉर्मेट में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया ने पहले श्रीलंका दौरे पर हुए टी20 सीरीज में 3-0 से जीत अर्जित की थी वहीं अब बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ हुए टी20 सीरीज में भी पहले दो मुकाबले में जीत अर्जित करके टीम इंडिया ने इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है.





