
Gautam Gambhir ने फिर से एक ऐसा बयान दिया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है. Ravichandran Ashwin से बात करते हुए उन्होंने कई विषयों पर अपनी राय रखी है.
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) अपने बेबाक बयान के लिए जाने जाते हैं. उनके दिए बयान अक्सर चर्चा की वजह बनते हैं. गंभीर ने फिर से एक ऐसा बयान दिया है जिसको लेकर काफी बातें हो रही है. रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के यूट्यूब चैनल ‘कुट्टी स्टोरीज विद ऐश’ पर गंभीर ने कई विषयों को लेकर बात की है. इस दौरान पूर्व क्रिकेटर ने सेलेक्टर्स को लेकर बड़ी बात कही है.
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इंटरव्यू के दौरान गंभीर ने जूनियर लेवल पर अपने सेलेक्शन नहीं होने की वजह बताई है. गंभीर ने कहा,
“जब मैं कोई 12-13 साल का था, तब मैंने अंडर-14 टूर्नामेंट के लिए ट्रायल दिया था. लेकिन मेरा सेलेक्शन नहीं हो पाया था. इसके पीछे की वजह ये थी कि मैंने सेलेक्टर्स के पैर नहीं छूए थे. तब से मैंने खुद से वादा किया कि मैं कभी किसी के पैर ना ता छूऊंगा और ना ही किसी को अपना पैर छूने दूंगा.”
Gautam Gambhir: " When I was 12 or 13,I remember my first U-14 tournament,I didn't get selected because I didn't touch the selector's feet.And from there on, I promised myself I will never ever touch anyone's feet & I don't ever let anyone touch my feet."pic.twitter.com/WNGtB9qBWi
— Sujeet Suman (@sujeetsuman1991) May 20, 2024
गंभीर ने आगे अपने फेस एक्सप्रेशन को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा,
“कभी-कभी लोग मेरे बारे में कहते हैं कि वो मुस्कुराते नहीं हैं. वो हंसते नहीं है. वो हमेशा इंटेंस रहते हैं. मैं बताना चाहता हूं कि लोग मुझे मुस्कुराते हुए देखने नहीं आते. लोग मुझे जीतते हुए देखने के लिए आते हैं. हम लोग इसी तरह के पेशे में हैं. मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता.”
Gautam Gambhir said, "people don't come to watch me smile, they come to watch me win. I want to return to the dressing room by winning. I've the right to do everything within the spirit of the game to beat the opponents". (Ashwin YT). pic.twitter.com/fEgUDao7W2
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 20, 2024
गंभीर ने साथ ही कहा वो एक्टर नहीं हैं, जो लोगों को एंटरटेन करें. उन्होंने कहा,
“मैं मनोरंजन जगत में नहीं हूं. मैं बॉलीवुड एक्टर नहीं हूं और ना ही मैं कॉरपोरेट में हूं. मैं एक क्रिकेटर हूं. मेरा काम मैच जीतकर ड्रेसिंग रूम में लौटना है. इसे सौभाग्य कहें या दुर्भाग्य, हैप्पी ड्रेसिंग रूम ही एक विनिंग ड्रेसिंग रूम है. मुझे अपने अपने साथियों के लिए फाइट करने का पूरा हक है. मेरा ये अधिकार है कि खेल की गरिमा को बनाए रखते हुए विरोधी टीम को हराने की कोशिश करूं. मैंने यही सीखा है. यदि मैं क्रिकेट से जुड़ा रहा तो जिंदगी के आखिरी दिन तक ऐसा ही करूंगा. इसमें कुछ भी गलत नहीं है.”
बताते चलें कि गौतम गंभीर IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटॉर की भूमिका में नजर आ रहे हैं. उनके मार्गदर्शन में KKR की टीम ने इस सीजन कमाल का क्रिकेट खेला है. टीम लीग मुकाबलों में टेबल टॉपर रही है. गंभीर अपनी कप्तानी में KKR को 2012 और 2014 में आईपीएल ट्रॉफी दिला चुके हैं. अब उनकी कोशिश मेंटॉर के तौर पर टीम को एक और ट्रॉफी दिलाने की होगी.




