Sunny Deol: बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल (Sunny Deol) आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं. हालांकि ये जन्मदिन सनी के लिए काफी स्पेशल है. क्योंकि कुछ ही दिनों पहले सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने बड़े पर्दे पर बेहतरीन कमबैक किया है. गदर 2 की कमाई ने सभी को हैरान कर दिया है. तो वहीं फिल्म की कामयाबी से सनी देओल का स्टार्डम एक बार फिर से लौट आया है. तो आइए सनी देओल के बर्थडे पर हम आपको उनके बचपन के कुछ किस्से सुनाते हैं. जिसे जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे.

पंजाबी के पुत्तर हैं सनी देओल
बेशक सनी देओल की पर्सनालिटी से कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है. मगर दशकों तक बड़े पर्दे पर राज करने वाले सनी देओल आज भी पंजाब को अपने दिल मे लिए घूमते हैं. सनी देओल का कहना है कि उन्होंने अपना ज्यादातर बचपन पंजाब में ही बिताया है. 1980 तक सनी देओल साल के 3-4 महीने में पंजाब में ही गुजारते थे. यही कारण है कि सालों से मायानगरी मुंबई में रहने के बावजूद सनी देओल के अंदर से पंजाब बाहर नहीं निकला है.

गावं के तालाब में सिखी तैराकी
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बचपन की यादें शेयर करते हुए सनी देओल ने बताया कि, मैंने तैरना पंजाब में ही सीखी है. हमारे गांव के तालाब पर एक पुल बना था. हम उसी पुल पर चढ़कर तालाब में कूद जाया करते थे और तैरते हुए इस पास से उस पार पहुंच जाते थे.

बैलगाड़ी से जाते थे खेत
सनी देओल ने बताया कि गांव में रहने के दौरान मैं अपने खेतों को देखने के लिए बैलगाड़ी से जाया करता था. मेरे अंकल अक्सर बैलगाड़ी से खेत तक जाते थे और बचपन में मैं भी उनके साथ बैलगाड़ी पर बैठ जाता था. मुझे आज भी वो दिन याद हैं. वो मेरी जिंदगी के बेहद खूबसूरत पल थे.

पंजाबी डाइट के शौकीन
स्टार्डम हासिल करने के बाद भी सनी देओल पंजाब का देसी खाना पसंद करते हैं. सनी देओल का कहना है कि, वो अपने दिन की शुरुआत पजांब जैसे स्वदिष्ट पराठों से करते हैं. वहीं डेली डाइट में उन्हें दाल और दही जरुर चाहिए होती है. इसके बिना उनका खाना पूरा नहीं होता है.

सनी देओल का वर्कफ्रंट
सनी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में गदर 2 से बड़े पर्दे पर तहलका मचा दिया था. वहीं खबरों की मानें तो अब सनी देओल बॉर्डर 2 साइन करने वाले हैं. ये फिल्म 1997 में आई फिल्म बॉर्डर का सीक्वल होगी. वहीं फिल्मों के अलावा सनी देओल पॉलिटिक्स में भी एक्टिव हैं. सनी देओल पंजाब की गुरुदासपुर सीट से बीजेपी के सांसद हैं.
ये भी पढ़ें – 5 साल बाद आमिर खान के साथ कमबैक करेंगी दंगल गर्ल फातिमा सना शेख, जाने नई फिल्म से जुड़ी बड़ी अपडेट





