
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस की फैन द्वारा आरती करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। एक वीडियो में नजर आ रहा है कि फैन ने टीवी पर जब पैट कमिंस को देखकर आरती उतारी। सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 2 रन से मात दी। पैट कमिंस से उम्मीद की जा रही है कि वो एसआरएच को चैंपियन बनाएं।
IPL viral video: भारत में क्रिकेट को धर्म की तरह माना जाता है। क्रिकेट फैंस अपने चहेते क्रिकेटर्स को ‘भगवान’ का दर्जा तक देते हैं। ऐसा ही एक नजारा सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिल रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक क्रिकेट फैन टीवी के सामने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस की आरती उतार रहा है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पिछले कुछ समय में पैट कमिंस की दुनियाभर में फैन फॉलोइंग बढ़ी है। ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप विजेता बनाने के बाद पैट कमिंस ने कंगारू टीम को छठी बार वनडे वर्ल्ड कप विजेता भी बनाया। इस समय पैट कमिंस आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं।
Captain Sirr 🧡🧡✨✨
— Underground (@Bharath_SRH4) April 9, 2024
We Love you anna @patcummins30 !!#SRH #OrangeArmy @SunRisers pic.twitter.com/52MgYhJEvT
हैदराबाद की तीसरी जीत
सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को आईपीएल 2024 के 23वें मैच में पंजाब किंग्स को 2 रन के अंतर से मात दी। मुल्लानपुर में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी की और नितिश रेड्डी (64) की पारी के दम पर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 180 रन बना सकी। पैट कमिंस के नेतृत्व वाली ऑरेंज आर्मी ने मौजूदा आईपीएल में अपनी तीसरी जीत दर्ज की।
A Fan is Praying for SRH WIN Against Panjab Kings.❤️#IPL2024 #RRvsGT #RCBvsMI #MSDhoni #ViratKohli𓃵#TATAIPL #RohitSharma𓃵pic.twitter.com/mkAvIPhDO4
— Gully Cricketer 🏟️🏟️ (@GullyCricket_er) April 10, 2024
प्वाइंट्स टेबल का हाल
वहीं अगर आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल पर ध्यान दें तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पांचवें स्थान पर काबिज है। एसआरएच ने अब तक 5 मैच खेले, जिसमें से केवल तीन में जीत दर्ज की जबकि दो में उसे शिकस्त का सामना करना पड़ा। वहीं, शिखर धवन के नेतृत्व वाली पंजाब किंग्स की टीम 5 मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर काबिज है।




