
इस सीजन से पहले विराट कोहली ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक भी अर्धशतक नहीं जमाया था लेकिन इस बार उन्होंने पहले अर्धशतक को ही शतक में बदल दिया.
Virat Kohli Century: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल में 8वां शतक ठोकर अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है. विराट ने आईपीएल 2024 के 19वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने अपना शतक 67 गेंदों पर पूरा किया. विराट आईपीएल में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं. उनके बाद क्रिस गेल का नंबर आता है जिन्होंने 6 शतक जड़े हैं. कोहली ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 39 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. उन्होंने दौरान आईपीएल में अपने 7500 रन भी पूरे कर लिए. ये कारनामा करने वाले विराट पहले बल्लेबाज हैं.
8TH IPL HUNDRED FOR KING KOHLI…!!!! 🐐
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 6, 2024
– The run machine of RCB & IPL, he has been unstoppable with bat this year, no one in the history of IPL has scored 8 hundreds in the league history other than Kohli. pic.twitter.com/xZTDzNg0uP
विराट कोहली (Virat Kohli) और कप्तान फाफ डुप्लेसी (Faf du Plessis) ने आरसीबी को धमाकेदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी की. डुप्लेसी 33 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए. आईपीएल में किसी भी विकेट के लिए सबसे ज्यादा बार 100 प्लस साझेदारी का रिकॉर्ड कोहली के नाम है. विराट 28 बार यह कारनामा कर चुके हैं जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं जो 26 बार सौ से ज्यादा रन की पाटर्नरशिप कर चुके हैं.
विराट ने डिविलियर्स के साथ 10 बार 100 प्लस की साझेदारी की है
विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी आईपीएल में किसी भी विकेट के लिए सर्वाधिक 100 प्लस की साझेदारी कर चुकी है. कोहली और एबीडी ने 10 बार ये काम किया है वहीं कोहली ने क्रिस गेल के साथ मिलकर 9 बार इस कारनामे को अंजाम दिया है. फाफ डुप्लेसी के साथ वह छह बार ऐसा कर चुके हैं. विराट आईपीएल 2024 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस सीजन पावरप्ले में 121 रन जुटाए हैं.
– 21(20) vs CSK.
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 6, 2024
– 77(49) vs PBKS.
– 83*(59) vs KKR.
– 22(16) vs LSG.
– 113*(72) vs RR.
The dominance of King Kohli in IPL 2024, he just continues to score & score for RCB. 🐐 pic.twitter.com/dxHaoN7x9F
आईपीएल में सर्वाधिक रन विराट के नाम
विराट कोहली के नाम आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है. इस लिस्ट में शिखर धवन दूसरे नंबर पर हैं. धवन 221 मैचों में 6755 रन बनाए हैं जबकि डेविड वॉर्नर 180 मैचों में 6545 रन ठोक चुके हैं. रोहित शर्मा 246 मैचों में 6280 रन बनाकर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं.




