35 वर्षीय बल्लेबाज ने 43 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और एक छक्का निकला। इसी के साथ उनके इस सीजन में 400 से ज्यादा रन हो गए। स्टार बल्लेबाज ने आईपीएल के इस सीजन में अब तक नौ मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 145 के स्ट्राइक रेट से 430 रन बनाए हैं।
Virat Kohli Special: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जोरदार अर्धशतक जड़ा। इसी के साथ आईपीएल 2024 में उनके 400 रन पूरे हो गए। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में किंग कोहली अर्धशतक पूरा करने के बाद आउट हो गए। उन्हें जयदेव उनादकट ने अपना शिकार बनाया।

35 वर्षीय बल्लेबाज ने 43 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और एक छक्का निकला। इसी के साथ उनके इस सीजन में 400 से ज्यादा रन हो गए। स्टार बल्लेबाज ने आईपीएल के इस सीजन में अब तक नौ मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 145 के स्ट्राइक रेट से 430 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 40 चौके और 17 छक्के निकले हैं।
आईपीएल में 10वीं बार कोहली ने पूरे किए 400+ रन
दिलचस्प बात यह है कि 2011 से लगातार 10वीं बार विराट कोहली 400+ रन बनाने में कामयाब हुए हैं। ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए। साल 2016 में उन्होंने सबसे ज्यादा 973 रन बनाए थे, यह आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं।
हैदराबाद में कोहली का रिकॉर्ड
हैदराबाद में आरसीबी के पू्र्व कप्तान का बल्ला जमकर गरजता है। इस मैदान पर आखिरी चार टी20 पारियों में टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज ने चार अर्धशतक लगाए। हैदराबाद के खिलाफ पिछले सीजन खेले गए मैच में विराट ने 63 गेंदों में 100 रन बनाए थे।
फैंस ने लगाई कोहली के नाम की गुहार
"Kohli, Kohli, Kohli" chants at the Hyderabad streets after yesterday's match. 🔥
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) April 26, 2024
– King Kohli, The people's favourite! 🐐 pic.twitter.com/glnqS0aWQA
मैच खत्म होने के साथ ही कल रात को देखा गया की सड़कों पर कोहली कोहली के नाम का जादू चलता दिखाई दिया गया! जहां लोग सड़कों पर निकलकर कोहली के नाम पर जयकार लगा रहे थें। देखें ये वायरल वीडियो!





