स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए फाफ डु प्लेसिस ने एमएस धोनी की कप्तान की तारीफ की। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपने कार्यकाल के दौरान एमएस धोनी से मिली सीख के बारे में फाफ डु प्लेसिस ने खुलासा किया। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उस अनुभव ने उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी करते हुए मदद मिलती है।
IPL 2024: कुछ दिनों पहले अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी भावनाएं व्यक्त की थीं। अब उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर बड़ा बयान दिया है।
स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए फाफ डु प्लेसिस ने एमएस धोनी की कप्तान की तारीफ की। चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपने कार्यकाल के दौरान एमएस धोनी से मिली सीख के बारे में फाफ डु प्लेसिस ने खुलासा किया। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उस अनुभव ने उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी करते हुए मदद मिलती है।

फील्ड पर रखता था आंख कान खुले
Faf Du Plessis:
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 19, 2024
"MS Dhoni is the greatest captain ever". 🔥pic.twitter.com/v6npxtiGFc
फाफ ने कहा, ‘मेरा आईपीएल करियर चेन्नई के साथ शुरु हुआ था। मैंने एमएस के साथ खेलते हुए बहुत कुछ सीखा है। मैं अपनी आंखे और दिमाग खुला रखता था। साथ ही अपने कान भी खुले रखता था। मैं बस देखता रहता था कि फील्ड पर धोनी क्या कर रहे हैं और सीखता रहता था। क्योंकि वह दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनसे बहुत कुछ सीखकर अपनी स्टाइल में करने की कोशिश करता हूं। मैं धोनी की तरह सफल कप्तान बनने की कोशिश करता हूं।’

साल 2012 में CSK के लिए किया था आईपीएल डेब्यू
बता दें की फाफ डु प्लेसिस साल 2012 में सीएसके लिए आईपीएल डेब्यू किया था। रॉयल चैलेंजर्स बेगलोर ने आईपीएल 2022 के शुरू होने से पहले 7 करोड़ रुपये में उन्हें खरीदा था। फिर 22 मार्च 2022 को विराट कोहली ने फाफ डू प्लेसिस को आरसीबी की कमान सौंपने का ऐलान किया। साल 2022 और 2023 में डू प्लेसिस ने आईपीएल में आरसीबी का नेतृत्व किया।





