Stardust Award Show: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कल स्टारडस्ट अवार्ड फंक्शन का आयोजन किया गया था। इस फंक्शन में बॉलीवुड के कई बड़ी हस्तियां भी शामिल थी। कार्तिक आर्यन से लेकर रेखा तक अपने ग्लैम का तड़का लगाया। अवार्ड शो में एक बार फिर भूमि पेडनेकर ने समारोह में अपने हुस्न से फैंस के होश उड़ा दिए। वाणी कपूर भी अपने ग्लैमरस अंदाज में सबका मन मोह लिया। स्टारडस्ट अवार्ड सेरेमनी की फोटोज़ अब जमकर इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सितारों के लुक्स को देखकर फैंस भी कायल हो गए हैं।
भूमि पेडनेकर

बॉलिवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेज में से एक भूमि पेडनेकर ने इस अवॉर्ड फंक्शन के लिए डार्क ग्रीन कलर के गाउन का सलेक्शन किया था। इस गाउन में भूमि बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

वाणी कपूर

स्टारडस्ट अवार्ड फंक्शन के लिए वाणी कपूर ने ग्लिटरी ब्राउन कलर का थाई हाई स्लिट गाउन कैरी किया था। ग्रीन पेंडेंट के साथ बोल्ड लुक में नजर आ रही थी। उनके इस अंदाज को देखकर लोगों की आंखें थम सी गई।
रेखा

हमेशा की तरह बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा ने अपनी फेवरेट कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी हुई थी। पेपराजी को पोज देते वक्त रेखा ने हाथ जोड़ा हुआ था। रेखा ने अपने इस अंदाज से भी फैंस के होश उड़ा दिए।

रवीना टंडन

अवार्ड फंक्शन में रवीना टंडन भी नजर आईं। इस सेरेमनी के लिए रवीना ने ब्लैक एंड ग्रे शेड का गाउन पहना हुआ था। पेपराजी को पोज देते वक्त वो रेखा के साथ नजर आईं। दोनो एक दूसरे से गले मिलती हुई भी नजर आईं।

सोनू सूद और अनुपम खेर

अवार्ड फंक्शन की नाइट में सोनू सूद और अनुपम खेर एक साथ दिखाई दिए। पेपराजी के दौरान अनुपम खेर बॉक्सिंग करते हुए नजर आए तो सोनू सूद हाथ जोड़े डिफेंड करते हुए दिखे।

कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड का यूथ आइकॉन कार्तिक आर्यन अपने स्मार्ट एंड डैशिंग लुक में नजर आए। उन्होंने समारोह में ब्लैक सूट में शहजादा एंट्री मारी।
सान्या मल्होत्रा

अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने अवार्ड नाइट के लिए व्हाइट कलर की साड़ी पहने हुए थी। इसके साथ ही उनका बन हेयरस्टाइल लुक को ग्लैमरस बना रहा था।



