हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल (Esha Deol) ने पिछले लंबे समय से फिल्मों से दूर अपने परिवार के साथ लाइफ स्पेंड कर रही हैं। अपनी मां की तरह ईशा भी अच्छी एक्ट्रेस के साथ शानदार डांसर भी हैं। वैसे तो ईशा ने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन ‘धूम’ फिल्म के लिए उनकी सबसे ज्यादा चर्चा हुई थी। ‘धूम’ फिल्म में ईशा ने बिकिनी सीन किया था, जिसके कारण वह चर्चा में आ गई थीं। हाल ही में ईशा ने अपने बिकिनी सीन को लेकर एक खुलासा किया है।

बॉलीवुड बबल को दिए अपने एक इंटरव्यू में ईशा देओल ने बताया कि, आदित्य चोपड़ा ने जब उन्हें बताया कि इस एक्शन फिल्म में उन्हें बिकिनी पहननी होगी। उनकी इस बात को लेकर वह थोड़ा हैरान और परेशान हो गई थीं। उन्हें इसकी जानकारी पहले नहीं थी कि फिल्म में उन्हें बिकिनी पहननी पड़ेगी। आदित्य चोपड़ा के सामने तो उन्होंने हां नहीं किया था, पर जवाब देने के एक दिन का समय माँगा था। फिर सबसे पहले ईशा को अपनी मां हेमा मालिनी की परमिशन लेनी पड़ी थी।

ईशा देओल ने इस इंटरव्यू में बताया कि, वो अपनी मां से फिल्म में बिकिनी पहने की इजाजत लेने से काफी डर रही थीं। जब उन्होंने हेमा मालिनी से ये बात की तो उन्होंने कहा, ‘हां पहनो, जो भी पहनना है। तुम जब अपने दोस्तों के साथ छुट्टियों पर या बाहर जाती हो तो बिकिनी पहनती हो ना। तो पहनों, बस इस बात का ध्यान रखना की इसे अच्छे से शूट किया जाए’।

इस दौरान ईशा ने यह भी खुलासा किया कि, धूम के डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने उन्हें फिल्म की तैयारी के लिए पूरे छह महीने का समय दिया था, क्योंकि वह चाहते थे कि वह एक खास तरह की दिखें। आपको बता दें कि फिल्म धूम साल 2004 में रिलीज हुई थी। ईशा के अलावा इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा और जॉन अब्राहिम भी लीड रोल में नजर आए थे।





