Deepika Padukone: बड़े पर्दे की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ को रिलीज हुए 10 साल पुरे हो चुके हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की केमिस्ट्री आज भी लोगों की फेवरेट है. ऐसे में फिल्म की 10वीं सालगिरह पर दीपिका ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो अपने रीयल लाइफ हीरो रणवीर सिंह के साथ फिल्म का एक फेमस डायलॉग बोलती दिखाई दे रही हैं.
दरअसल ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ का डिक्शनरी वाला डायलॉग तो आप सभी को याद होगा. जहां राहुल (शाहरुख खान) मिनम्मा (दीपिका पादुकोण) से कहता है कि,’ऐ मिनम्मा मेरी डिक्शनरी में ये इम्पॉसिबल नाम का शब्द ही नहीं है.’ तो इसके दीपिका काफी फनी अंदाज में इसका जवाब देते हुए कहती हैं कि, ‘अच्छा कहां से खरीदी ऐसी बकवास डिक्शनरी.’

हालांकि ये वीडियो काफी पुराना लग रहा है. खबरों की मानें तो दीपिका ने ये वीडियो ‘बाजीराव मस्तानी’ के सेट पर रिकॉर्ड किया था. क्योंकि इस वीडियो में रणवीर बाजीराव के लुक में नजर आ रहे हैं. मगर रणवीर सिंह और दीपिका का ये रिक्रिएशन देखने के बाद फैंस भी काफी एक्साइडेट हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा कि, ‘लोग कहते हैं कि किसी भी एक्टर के लिए कॉमेडी करना सबसे मुश्किल होता है. लेकिन ये फिल्म करते समय मुझे पता था कि मेरे सामने चुनौती कितनी बड़ी है. मुझे अपने अंदर मिनम्मा को ढूंढ़ने में थोड़ा समय लगा. लेकिन मैं शुक्रगुजार हूं कि हम एक ऐसा किरदार इजाद कर पाने में सफल रहे जिसे 10 साल बाद भी लोग इतना प्यार देते हैं.’
View this post on Instagram
बता दें कि, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ ने बड़े पर्दे पर जमकर कमाई की थी. वहीं फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के बाद दीपिका और शाहरुख की जोड़ी दूसरी बार इस फिल्म में देखने को मिली थी. जिसके चलते फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला था. वहीं आज भी फिल्म के डायलॉग्स और गाने लोगों के फेवरेट हैं.
दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्दी ही शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ में कैमिओ करते नजर आएंगी. ये फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. वहीं फिल्म साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपत्ती और नयनतारा भी लीड रोल निभाएंगे.
ये भी पढ़ें – साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को नहीं आती तेलगू, पुष्पा से और गजनी सहित कई फिल्मों को कर चुके हैं रिजेक्ट





