Deepika Padukone: पीएम मोदी की मुरीद तो पूरी दुनिया है. वहीं इस फेहरिस्त में अब फाइटर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का नाम भी शामिल हो चुका है. दीपिका पादुकोण ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की है. यही नहीं दीपिका ने पीएम को शुक्रिया भी अदा किया है.
परीक्षा पर चर्चा
हाल ही में देश की राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी को परीक्षा पर चर्चा करते देखा गया था. परीक्षा पर चर्चा के सांतवे संस्करण में पीएम ने विद्यार्थियों के साथ-साथ अध्यापकों और अभिभावकों को भी संबोधित किया था. इस दौरान पीएम मोदी की स्पीच ने विद्यार्थियों का प्रोत्साहन दोगुना कर दिया था. वहीं परीक्षा पर चर्चा में पीएम मोदी के शब्दों की हर तरफ सराहना हो रही है. इसी कड़ी में अब एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी पीएम की तारीफों के पुल बांधने शुरु कर दिए हैं.

दीपिका ने शेयर की स्टोरी
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने पीएम मोदी की परीक्षा पर चर्चा को काफी सराहा है. दीपिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए पीएम को धन्यवाद दिया है. दीपिका ने स्टोरी में लिखा कि- ‘हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपका बहुत बहुत धन्यवाद. जिस तरह से आपने स्कूली बच्चों, उनके माता-पिता और टीचर्स को तनाव से बचने की बात कही है. तो वाकई काबिल ए तारीफ है. दीपिका की इस पोस्ट को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं.’

दीपिका का वर्कफ्रंट
दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें हाल ही में फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन के साथ देखा गया था. ये फिल्म गणतंत्र दिवस से पहले 25 जनवरी को रिलीज हुई थी. फिल्म में दीपिका ने फाइटर के साथ-साथ रोमांटिक और बोल्ड अदाओं से भी काफी लाइम लाइट लूटी है. वहीं दीपिका जल्दी ही साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म कल्की 2989 एडी में नजर आएंगी.





