Mardani 3: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी पिछले काफी समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं. वहीं रानी जल्दी ही मर्दानी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के साथ बॉक्स ऑफिस पर एंट्री करने वाली हैं. आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म मर्दानी 3 (Mardani 3) में रानी एक बार फिर से पुलिस की वर्दी में एक्शन सीन करती दिखाई देंगी.
अगले साल से शुरु होगी शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स क अनुसार रानी मुखर्जी की मच अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ की शूटिंग अगले साल 2024 में शुरु हो जाएगी. फिल्म की स्क्रिप्ट के लिए निर्देशक गोपी पुथरन और निर्माता आदित्य चोपड़ा ने भी हरी झंडी दिखा दी है. वहीं मेकर्स फिल्म की स्टार कास्ट का चुनाव करना आरंभ कर दिया है.

रानी ने दिया था संकेत
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रानी मुखर्जी ने मर्दानी 3 में काम करने का संकेत दिया था. इस बारे में बात करते हुए रानी ने कहा था कि, ‘इस किरदार को मैं फिर से निभाना चाहती हूं, लेकिन सबकुछ स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है. अगर कहानी अच्छी मिलती है तो मैं जरूर इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहूंगी.’

मर्दानी फ्रेंचाइजी
रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘मर्दानी’ (2014) और ‘मर्दानी 2’ (2019) को दर्शकों का काफी प्यार मिला था. वहीं फिल्म में एसपी शिवानी शिवाजी राव का किरदार भी लोगों को काफी पसंद आया था. पुलिस अफसर के रुप में रानी ने बेहतरीन रोल अदा किया था. ऐसे में फैंस मर्दानी 3 में भी रानी को वर्दी में देखना चाहते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि रानी अपनी अदाकारी से फैंस को कितना इंप्रेस कर पाती हैं.
ये भी पढ़ें – शमी की पत्नी हसीन जहां ने किया नागिन डांस, KRK ने उड़ाया मजाक, कहा – ‘ये गाना मैडम पर बिल्कुल फिट बैठता है’





