Prabhas: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आज 44 साल के पूरे हो गए हैं. प्रभास अपनी दमदार आवाज और शानदार पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं. पर्दे पर अपनी परफॉर्मेंस से लाखों लोगों का दिल जीतने वाले प्रभास की फैन फॉलोइंग पूरे भारत में मौजूद हैं. खासकर बाहुबली ने प्रभास को पान इंडिया सुपरस्टार बना दिया है. हालांकि प्रभास के ज्यादातर फैंस उनकी रीयल लाइफ स्टोरीज से अंजान हैं. तो आइए प्रभास के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं.

प्रभास का पूरा नाम
प्रभास के फैंस अक्सर उन्हें बाहुबली के नाम से जानते हैं. तो वहीं साउथ सिनेमा में कई लोग प्रभास को डार्लिंग बुलाते हैं. हालांकि प्रभास का रियल नाम वेंकट सत्यनारायण प्रभास राजू उप्पलापति है. प्रभास एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता उप्पलापति सूर्य नारायण राजू एक फेमस प्रोड्यूसर हैं. वहीं साउथ के मशहूर कलाकार कृष्णम राजू प्रभास के चाचा हैं.

प्रभास को नहीं थी एक्टिंग में दिलचस्पी
सिल्वर स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले प्रभास वास्तव में एक्टर नहीं बनना चाहते थे. बेशक प्रभास फिल्मी बैकग्राउंड से थे. मगर उन्हें बचपन से एक्टिंग में कोई रुचि नहीं थी. वास्तव में प्रभास खाने के बेहद शौकीन हैं और वो एक्टर बनने की बजाए अपना खुद का होटल खोलना चाहते थे.

पर्दे पर हुई फ्लॉप शुरुआत
प्रभास की एक्टिंग जर्नी काफी दिलचस्प है. दरअसल 2000 में प्रभास के चाचा किसी फिल्म में काम कर रहे थे. जिसमें एक कैरेक्टर बिल्कुल प्रभास से मेल खाता था. ऐसे में चाचा कृष्णन ने प्रभास को उस फिल्म में काम करने के लिए खूब मनाया. जिसके बाद प्रभास ने फिल्म ईश्वर से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया. मगर प्रभास की पहली फिल्म फ्लॉप हो गई. जिसके बाद उन्होंने सुपरस्टार बनने की ठान ली थी. आखिर में उनकी मेहनत रंग लाई और 2004 में आई फिल्म वर्षम ने प्रभास को रातों रात स्टार बना दिया.

बाहुबली ने दिलाई पहचान
अपने लम्बे एक्टिंग करियर में प्रभास ने कई सुपरहिट फिल्में की. मगर राजामौली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म बाहुबली ने प्रभास को असली पहचान दिलाई. जिसके बाद से प्रभास का नाम देश के हर घर में जाना जाने लगा था. कई लोग आज भी प्रभास को बाहुबली के नाम से ही पहचानते हैं. वहीं प्रभास ने भी इस फिल्म को करने में अपनी जी जान लगा दी थी.

कंगाल हो गए थे प्रभास
बाहुबली की शूटिंग से पहले प्रभास ने कोई भी फिल्म साइन ना करने का फैसला ले लिया था. ऐसे में प्रभास ने 5 साल तक कोई फिल्म साइन नहीं की. जिसके चलते प्रभास को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था और उनके पास खर्च करने के लिए पैसे नहीं बचे थे. इस दौरान प्रभास ने 30 किलो वजन बढ़ाया और एक्सरसाइज की मदद से खुद को अमरेंद्र बाहुबली के किरदार में पूरी तरह से ढाल लिया. आखिरकार प्रभास की मेहनत रंग लाई और बाहुबली की दोनों सीरीज बड़े पर्दे पर सुपर डुपर हिट साबित हुई.

6000 रिश्ते ठुकराए
बाहुबली की कामयाबी ने प्रभास को ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी मशहूर कर दिया था. ऐसे में फिल्म बाहुबली की रिलीजिंग के बाद से प्रभास को देश-विदेश से लगभग 6000 शादी के प्रस्ताव मिले थे. जिन्हें प्रभास ने एक झटके में ठुकरा दिया. ऐसे में साउथ का ये सुपरस्टार आज भी बैचर है. खबरों की मानें तो प्रभास बाहुबली की देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी को डेट कर रहे हैं. हालांकि प्रभास या अनुष्का ने कभी इसपर कोई बयान नहीं दिया है.
प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्दी ही फिल्म सालार के साथ बड़े पर्दे पर एंट्री करेंगे. ये फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. वहीं प्रभास प्रोजेक्ट के में दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें – Malaika Arora Birthday Special: जब चलती ट्रेन पर रस्सी से बंधी थीं मलाइका अरोड़ा, बहने लगा था खून, जानें क्या थी वजह



