आवेश खान खान के एक ही हाथ से कैच लपक कर खुद को भी चौंका दिया है. उन्होंने कैच के बाद संजू सैमसन के साथ मज़ाक भी किया.
KKR vs RR: आईपीएल 2024 में अभी तक एक से बढ़कर एक रोमांचक लम्हे देखने को मिले हैं. अब मंगलवार को खेले गए कोलकाता नाइट राइडर्स vs राजस्थान रॉयल्स मैच में तेज गेंदबाज आवेश खान ने ऐसा कैच पकड़ा है, जिसे देखकर वो खुद भी हैरान रह गए थे. उन्होंने अपनी ओर तेजी से आती गेंद को बेहद मनोरंजक अंदाज में लपकते हुए फिल सॉल्ट को 10 रन के स्कोर पर वापस पवेलियन भेजा है.
ये मामला है कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के चौथे ओवर का, जिसमें आवेश खान अपने स्पेल का दूसरा ओवर डालने आए. आवेश के ओवर की पहली 2 गेंद में केवल 1 रन आया. वहीं तीसरी गेंद पर तेज शॉट खेलने के चक्कर में फिल सॉल्ट सही टाइमिंग के साथ गेंद से बल्ला नहीं लगा पाए. इस कारण गेंद आवेश खान की दिशा में चली गई, जिन्होंने बाएं हाथ से कैच लपक कर मैदान में मौजूद अपने साथी खिलाड़ियों को भी स्तब्ध कर दिया था.

इससे पहले RR vs पंजाब किंग्स मैच में आवेश खान और संजू सैमसन एकसाथ कैच पकड़ने आए, जिससे कैच ड्रॉप हो गया था. अब सॉल्ट का कैच लपकने के बाद आवेश खान ने मजाक में सैमसन की तरफ इशारा भी किया.
A brilliant Caught & bowled from Avesh Khan. 💯pic.twitter.com/ZmbiRmOaSO
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 16, 2024
पंजाब बनाम राजस्थान मैच में संजू-आवेश से छूट गया था कैच
आवेश के ऐसा करने की वजह पंजाब बनाम राजस्थान मैच से जुड़ी है। दरअसल, पिछले मैच में संजू सैमसन और आवेश खान एक कैच पकड़ने के लिए गेंद के पीछे दौड़ गए थे। इस दौरान दोनों के बीच टक्कर होते-होते रह गई थी। वहीं, दोनों में से कोई भी कैच नहीं पकड़ पाया था। इसके बाद संजू गेंदबाज से नाराज भी हो गए थे। हालांकि, अब आवेश ने उन्हें मजाकिया अंदाज में जवाब दिया।





