भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा आज अपना बर्थडे मना रहे हैं. नेहरा क्रिकेट करियर के दौरन सटीक बॉलिंग करने के लिए मशहूर रहे.
Gujrat Titans: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा आज अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. 29 अप्रैल 1979 को उनका जन्म दिल्ली में हुआ. यह भारतीय तेज गेंदबाज आधा करियर ही चोटो से जूझता रहा. हालांकि नेहरा की खासियत यह रही कि वह जितनी बार चोटिल हुए उतनी बार दमदार कमबैक किया. कई बार वह मैच में फिट नहीं होने के बावजूद भी खेले. वहीं नेहरा का क्रिकेट में इतना आसान नहीं रहा है. टेस्ट डेब्यू के दौरान उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा. एक वक्त ऐसा था जब उनके पास सिर्फ एक जोड़ी जूते हुआ करते थे.
आशीष नेहरा ने एक बार आकाश चोपड़ा के साथ बातचीत के दौरान कहा था कि उनके पास सिर्फ एक जोड़ी जूते थे, जिसे वह रणजी ट्रॉफी मैच में पहनते थे. उसके बाद जब 1999 में उनका टेस्ट डेब्यू हुआ तो उनके पास वहीं एक जूता था और उसे ही पहन कर उन्होंने डेब्यू टेस्ट खेला था.

इंटरव्यू के दौरान आशीष नेहरा ने कहा था, ‘मेरे पास सिर्फ एत जोड़ी जूते थी. मैंने उसे पहली बार रणजी ट्रॉफी में पहना था. उसके बाद जब 1999 में मैंने कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया तो मैंने वह जूते पहने थे’. टेस्ट डेब्यू के दौरान उन्हें हर पारी के बाद अपने जूते सिलने पड़े थे.
Happy birthday Ashish Nehra sir 🥥🌴 pic.twitter.com/6EP4RFdIFL
— Aagneya (@Aagneyax) April 28, 2024
नेहरा अपने क्रिकेट करियर में लगातार चोटिल रहे हैं. हालांकि कई बार वह चोटिल होने पर भी टीम इंडिया के लिए खेले हैं. वहीं वर्ल्ड कप 2003 के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ मैच में आशीष नेहरा फिट नहीं थी, लेकिन फिर भी वह इंजेक्शन लेकर मैदान पर उतरे थे. इंग्लैंड के खिलाफ इस मैच में नेहरा ने खतरनाक गेदबाजी करते हुए 23 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे. यह नेहरा का वनडे में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है.
Happy Birthday Ashish Nehra
— Cricketopia (@CricketopiaCom) April 29, 2024
– 6 for 23 against England, Durban 2003
– Only Indian to take 6-fer twice in ODIs
– A successful coach of @gujarat_titans
What's your favourite Nehra moment?
pic.twitter.com/tWLjD9wwMK
आशीष नेहरा का क्रिकेट करियर
आशीष नेहरा ने भारत के लिए 17 टेस्ट, 120 वनडे और 27 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. वह आईपीएल का भी हिस्सा रहे हैं. वह मुंबई इंडियंस, दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), पुणे वॉरियर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले हैं. वह साल 2011 में वर्ल्ड कप चैंपियन भारतीय टीम का हिस्सा थे. मौजूदा समय में आशीष नेहरा आईपीएल में गुजरात टाइटंस के हेड कोच है.





