Amitabh Bachchan: बॉलावुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं. बिग बी का क्रिकेट प्रेम किसी से छिपा नहीं है. हालांकि अमिताभ के फैंस अब उनसे फाइनल मैच ना देखने की गुजारिश कर रहे हैं. जिसकी वजह जानकर अमिताभ भी शॉक हो गए हैं. ऐसे में बिग बी ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर की है.
बिग बी ने नहीं देखा सेमीफाइनल
ICC वर्ल्डकप 2023 का सेमीफाइन बुधवार को खेला गया था. इस दौरान टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. ऐसे में मैच खत्म होने के बाद जहां सारे क्रिकेट प्रेमी जीत का जश्न मनाने में जुटे थे. तो वहीं बिग बी की एक पोस्ट ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा, जब मैं नहीं देखता तो हम जीत जाते हैं!.

फैंस की अपील
अमिताभ बच्चन की पोस्ट देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी एक्टिव हो गए. ऐसे में कई फैंस बिग बी को फाइनल ना देखने की चेतावनी भी देने लगे. बिग बी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘फाइनल मैच ना देखिएगा सर’. तो वहीं अन्य यूजर ने कहा, ‘घर के अंदर रहो बच्चन साहब’. इसी कड़ी में एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘आइए वर्ल्डकप फाइनल के दिन उन्हें किसी सुदूर द्वीप पर बंद करने की व्यवस्था करें.’ अमिताभ की इस पोस्ट पर हजारों फैंस मजेदार रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं.

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बी इस दौरान सोनी टीवी के मशहूर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में बतौर होस्ट नजर आ रहे हैं. वहीं उन्हें हाल ही में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘गणपथ’ में देखा गया था. इसके अलावा अमिताभ जल्दी ही प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘कल्की 2898’ में नजर आएंगे.





