RR vs RCB: विराट कोहली ने कल के मैच में राजस्थान रॉयल्स के सामने शतक बनाया, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए नतीजा वही रहा। वह एकमात्र बल्लेबाज थे जिन्होंने फ्रैंचाइज़ के लिए अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन उनके 113 रन भी टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर के शतक की मदद से 6 विकेट से मैच जीत लिया। कोहली ने आखिरी ओवर तक बल्लेबाजी की और सुनिश्चित किया कि बेंगलुरु एक रिस्पेक्टेबल स्कोर बनाए।
WELL PLAYED, KING KOHLI…!!!
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 6, 2024
113 (72)* with 12 fours and 4 sixes – finished the innings for RCB with 3 boundaries in the last over. 8th IPL century by the King, the orange cap holder of IPL 2024. 👑 pic.twitter.com/A0oyGz4dJE
इसी बीच बाकी बल्लेबाजों ने फिर से फैंस को निराश किया। ग्लेन मैक्सवेल ने सिर्फ 1 रन बनाया, जबकि ग्रीन ने 6 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाए।
कोहली पर अक्सर धीमी गति से बल्लेबाजी करने और सबसे छोटे फॉर्मेट के स्टैंडर्ड्स को पूरा न करने का आरोप लगाया जाता है। उन्होंने 74 गेंदों का सामना किया और उनके रन 156.34 के स्ट्राइक रेट से आए। उन्होंने 67 गेंदों पर शतक पूरा किया और इस कैश-रिच लीग में सबसे धीमे शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की।
सबसे धीमी सेंचुरी आईपीएल में
- 67 – मनीष पांडे (RCB) बनाम डेक्कन चार्जर्स, 2009
- 67 – विराट कोहली (RCB) बनाम RR, 2024
- 66 – सचिन तेंदुलकर (MI) बनाम KTK, 2011
- 66 – डेविड वार्नर (DC) बनाम KKR, 2010
- 66 – जोस बटलर (RR) बनाम MI, मुंबई, 2022
अंबाती रायडू, जिन्होंने पहले आईपीएल में आरसीबी की विफलताओं के लिए कोहली को दोषी ठहराया था, उन्होंने कोहली की जमकर सराहना की।
Virat Kohli scored 38% of runs this season for RCB. 🤯💥 pic.twitter.com/rACOMCfO6O
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 6, 2024
क्या कहना है अंबाती रायडू का?
उन्होंने कहा, “उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उनके स्ट्राइक रेट की बात मत कीजिए और देखिए कि दूसरों ने बल्ले से क्या किया। मेरे लिए, यह उनके करियर के सबसे बेहतरीन शतकों में से एक है। कोहली ने अंत तक बल्लेबाजी की और यह उनका शतक था जिसने टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। पिच धीमी थी और वह परिस्थितियों को समझते थे।”

उन्होंने आगे कहा, “समस्या विराट के स्ट्राइक रेट की नहीं बल्कि बाकी बल्लेबाजों के प्रदर्शन की है। वे सिर्फ योगदान नहीं दे रहे हैं। दिनेश कार्तिक डगआउट में क्या कर रहे थे? उन्हें मैक्सवेल और ग्रीन से पहले आना चाहिए था। महिपाल लोमरोर, जिन्होंने उनकी एकमात्र जीत में अहम भूमिका निभाई थी, प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी नहीं हैं।”





