बाॅलीवुड में कई ऐसी लव स्टोरी होती है। जो काफी लंबे समय तक सुर्खियों में रहती है। कुछ ऐसी लव स्टोरी रवीना टंडन और अक्षर कुमार की रही थी। जो 90 के दौर में काफी चर्चा का विषय बनी थी। लेकिन इन दोनों की स्टोरी कभी पूरी नहीं हो सकी। उनकी लव स्टोरी का खुलासा हाल ही में रवीना टंडन ने किया।
इंटरव्यू में किया खुलासा
रवीना टंडन के पुराने इंटरव्यू देखें तो उन्हें प्यार में बहुत धोखे मिले और अंत में जाकर उन्होंने अनिल थडानी से शादी की। अक्षय कुमार से शादी करने के लिए तो रवीना टंडन ने अपना करियर तक छोड़ दिया था लेकिन जब उन्हें धोखा मिला तो वो बॉलीवुड से दूर हो गईं।रवीना टंडन और अक्षय कुमार रिश्ते में आ चुके थे।

दोनों के बारे में गपशप होती रहती थी लेकिन ये रिश्ता तब खत्म हुआ जब रवीना को पता चला कि उनकी बेस्ट फ्रेंड शिल्पा शेट्टी के साथ अक्षय कुमार का अफेयर चल रहा है।सिमी ग्रेवाल के शो में रवीना ने बताया, ‘जब मैंने दोबारा अपना करियर शुरू किया तो उसने मुझे बोला कि तुम छोड़ दो ये सब, हम शादी कर लेंगे। लेकिन तब मैंने उससे कहा कि एक बार मैंने अपना करियर छोड़ कर तुम्हें चुना, अब मैं तुम्हें छोड़कर अपना करियर चुन रही हूं।’
मंदिर में की थी शादी
गौरतलब है कि अक्षय कुमार और रवीना टंडन की सगाई चुपचाप एक मंदिर में हो चुकी थी। और ये एक अच्छा खासा आयोजन था, जहां पंडित समेत दोनों तरफ के परिवार मौजूद थे। रवीना ने बताया कि हमारे घर के किसी बड़े ने मेरे सर पर लाल दुपट्टा डाला था और उन तस्वीरों को हमारी शादी की तस्वीरें समझ लिया गया था।

रवीना ने बताया कि हमारी शुरूआत दोस्तों की तरह हुई थी। कनाडा और बाकी जगह कुछ शो करने के बाद मैं उसे बेहतर जानने समझने लगी थी। लेकिन उसके लिए मैं ज़्यादा मायने नहीं रखती थी।रवीना का कहना था कि अक्षय हर लड़की को प्रपोज़ कर देता था। और उम्मीद करता था कि मैं उसे माफ कर दूं। ऐसा मैंने तीन साल तक किया भी लेकिन फिर मुझे लगा कि ये कब तक चलेगा। इसलिए मैंने ये सिलसिला खत्म कर दिया।





