अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बॉलीवुड से अब टॉलीवुड के लिए रवाना हो चुके हैं। खिलाड़ी अब अपना जलवा साउथ इंडस्ट्री में दिखाने वाले हैं। एक्टर विष्णु मांचू की फिल्म कनप्पा के जरिए तमिल सिनेमा में एंट्री करने जा रहे हैं जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अक्षय विष्णु से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं।
Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इस वक्त फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (Bade Miyan Chote Miyan) को लेकर चर्चा में है। ये फिल्म 11 अप्रैल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। डायरेक्टर अली अब्बास जफर की इस फिल्म ने 6 दिनों महज 42 करोड़ की कमाई की है।
दर्शकों को टाइगर और अक्षय की जोड़ी कुछ खास रास नहीं आ रही हैं। खिलाड़ी की ये फिल्म भले ही न चली हो, लेकिन अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बॉलीवुड से अब टॉलीवुड के लिए रवाना हो चुके हैं। जी हां, खिलाड़ी अब अपना जलवा साउथ इंडस्ट्री में दिखाने वाले हैं।

फिल्म ‘कनप्पा’ से कर रहे हैं डेब्यू
अक्षय कुमार ने बॉलीवुड पर्दे पर सालों तक राज किया है। अब खिलाड़ी कुमार टॉलीवुड की भी दुनिया में छाने के लिए तैयार है। अक्षय कुमार विष्णु मांचू की फिल्म ‘कनप्पा’ के जरिए तमिल सिनेमा में एंट्री करने जा रहे हैं।
#AkshayKumar is all set for his Telugu debut in Pan India venture, "Kannappa," starring alongside #VishnuManchu, #Prabhas, and #Mohanlal.#Kannappa pic.twitter.com/NdezF9YWe7
— Gabbar (@GabbarKaJalva) April 16, 2024
शुरू की फिल्म की शूटिंग
अक्षय इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने शुरू कर दी है। इसकी जानकारी विष्णु मांचू ने पोस्ट साझा कर दी है। विष्णु मांचू ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें अक्षय कुमार का नजर आ रहे हैं। विष्णु मांचू व टीम के अन्य लोग उनका स्वागत करते दिख रहे हैं और कैप्शन में लिखा है, ‘अब ‘कनप्पा’ की यात्रा और ज्यादा रोमांचक हो गई है, क्योंकि हम सुपरस्टार अक्षय कुमार का तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में स्वागत कर रहे हैं। ‘कन्नप्पा’ के साथ तेलुगु सिनेमा में अपनी शुरुआत की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं। एक शानदार अनुभव के लिए तैयार हो जाइए।

अक्षय की आने वाली फिल्में
अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करे तो उन्हें फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से पहले फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ में देखा गया था, जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। अब वह जल्द ‘सिंघम अगेन’, ‘हेरा-फेरी 3’ और ‘वेलकम टू जंगल’ में नजर आएंगे।





