Bollywood: दुर्गा पूजा के शुभ अवसर ने सभी को उत्सव के उत्साह से भर दिया है. बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेत्री काजोल और उनके बेटे युग से लेकर जैकी श्रॉफ, रानी मुखर्जी, कियारा आडवाणी और कैटरीना कैफ जैसी कई मशहूर हस्तियों को पंडाल में दुर्गा पूजा का लुत्फ उठाते देखा गया था. वहीं दुर्गा पूजा के बाद 24 अक्टूबर को समूचा देश दशहरा का पर्व मना रहा है. ऐसे में बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियों ने फैंस को दशहरा की मुबारकबाद दी है.
ऐसे में टाइगर गर्ल कैटरीना कैफ ने लाल साड़ी में एक तस्वीर पोस्ट करते हुए फैंस को दशहरा विश किया है. इस तस्वीर के कैप्शन में कैटरीना ने लिखा – “दशहरा मुबारक (Happy dussehra).”

वहीं ऋतिक रोशन ने ट्वीट करते हुए लिखा – “यह दशहरा है!! और जैसे हम बुराई पर अच्छाई की शक्ति का जश्न मनाते हैं, आइए एक-दूसरे में अच्छाई का भी जश्न मनाएं. आइए अपने मतभेदों का जश्न मनाएं और इसे हमें विभाजित न करें. क्या हम एक चीज़ को हमेशा याद रख सकते हैं. जो हमें एकजुट करता है – हम इंसान हैं! मैं आप सभी को प्यार, हंसी और सकारात्मकता से भरे दशहरे की शुभकामनाएं देता हूं.”

इसके साथ ही अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा – “मेरे साथी स्त्री के लिए- याद रखें, जब सभी देवता महिषासुर को नहीं हरा सके, तो उन्हें अपनी शक्तियों को मिलाकर एक महिला योद्धा, माँ दुर्गा को जन्म देना पड़ा, जिसने अंततः राक्षस को हराया.”

इसके अलावा अभिनेता अक्षय कुमार ने दशहरा की मुबारकबाद देते हुए लिखा – “आपको और आपके परिवार को विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं. यह उत्साह का पर्व आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए. दशहरा मुबारक.”

वहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट, संजय दत्त, सिद्धार्थ मल्होत्रा और सनी देओल ने भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दशहरा की शुभकामनाएं दी हैं.






