Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की तलाक की खबरें पिछले काफी दिनों से सूर्खियां बटोर रही हैं. इसी बीच Abhishek Bachchan ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके सभी को हैरान कर दिया है. अभिषेक के इस पोस्ट ने ऐश्वर्या के साथ उनके बिगड़ते रिश्तों को हवा दे दी है.
ऐश्वर्या और अभिषेक का रिश्ता
कई दिनों से अभिषेक और ऐश्वर्या को लेकर बॉलीवुड में गॉसिप के गलियारे गर्म नजर आ रहे हैं. खबरों की मानें तो ऐश्वर्या ने ससुराल छोड़ दिया है और अब वो बेटी आराध्या के साथ मायके में रह रही हैं. जिसकी वजह ससुराल वालों के साथ ऐश्वर्या का मनमुटाव बताया जा रहा है. हालांकि ऐश या बच्चन फैमिली में से किसी ने भी इन खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है. मगर अभिषेक बच्चन के क्रिप्टिक पोस्ट ने इन अफवाहों में लगी चिंगारी को भड़का दिया है.

अभिषेक ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल 25 जनवरी की सुबह अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें अभिषेक बच्चन ने आनंद चुलानी की एक कोट का स्क्रीनशॉट लगाया है. अभिषेक बच्चन की इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, ‘असफल होने का डर आपको सपनों को नष्ट करे देगा. असफलता से सीखना आपके सपनों को साकार करेगा.’ अभिषेक बच्चन का ये पोस्ट देखने के बाद फैंस दोनों के बिगड़ते रिश्तों में सच्चाई होने के कयास लगा रहे हैं. हालांकि अपनी पोस्ट का वास्तविक सच तो जूनियर बच्चन ही बता सकते हैं.

बच्चन फैमिली से ऐश्वर्या की बढ़ती दूरियां
ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले काफी समय से बच्चन फैमिली के साथ नजर नहीं आई हैं. आमतौर पर ऐश बेटी आराध्या के साथ बी-टाउन पार्टीज में शिरकत करती थीं. मगर मनीष मल्होत्रा की दीवाली पार्टी में ऐश बेटी आराध्या और पति अभिषेक के बिना ही पहुंची थी. जिसके बाद बच्चन परिवार के साथ उनकी मनमुटाव की खबरें तेज हो गई थीं. मगर हाल ही में ऐश्वर्या को ससुर अमिताभ, बेटी आराध्या और पति अभिषेक बच्चन के साथ मुंबई में देखा गया था. ऐसे में अभिषेक और ऐश के टूटते रिश्तों की खबरों की कितनी सच्चाई है. इसपर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है.





