Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन को नई पीढ़ी के सबसे सफल और लोकप्रिय अभिनेताओं में गिना जाता है. वहीं बड़े पर्दे की मोस्ट अवेटेड मूवी आशिकी 3 (Aashiqui 3) में भी कार्तिक आर्यन का नाम जुड़ चुका है. हाल ही में निर्माता निर्देशक मुकेश भट्ट ने भी फिल्म का एलान कर दिया था. मगर अब मुकेश को अपनी अनाउंसमेंट पर काफी पछतावा हो रहा है.
खबरों की मानें तो, ‘आशिकी 3’ के निर्माता मुकेश भट्ट फिल्म से जुड़ी अफवाहों से परेशान हैं. मुकेश का कहना है कि, ”हमें इतनी जल्दी घोषणा नहीं करनी चाहिए थी. आए दिन फिल्म या उसकी कास्टिंग को लेकर अटकलें लगती रहती हैं. मैं फिल्म से जुड़ी नई नई अफवाहों को सुनकर तंग आ गया हूं.”

मुकेश भट्ट ने अनुसार, ‘आशिकी 3’ के निर्देशक अनुराग बसु इस समय दूसरे प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं. ऐसे में फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल होने के बाद ही वो आगे कदम बढ़ाना चाहते हैं.
बड़े पर्दे की सुपरहिच फ्रेंचाइजी ‘आशिकी 3’ में कार्तिक आर्यन को कास्ट करने की खबर सामने आ रही थी. ऐसे में कार्तिक आर्यन के बारे में बात करते हुए मुकेश भट्ट ने कहा कि,”कार्तिक आर्यन को भी स्क्रिप्ट पसंद आनी चाहिए. जिसके बाद ही हम फिल्म के गाने पर काम करना शुरु करेंगे. हम आशिकी 3 को सही तरीके से बनाना चाहते हैं. “
बता दें कि, ‘आशिकी 3’ की घोषणा होने के बाद फिल्म से जुड़ी कई अफवाहें सामने आ रही हैं. इससे पहले खबर आई थी कि अगले साल जनवरी में फिल्म की शूटिंग शुरु होने वाली है. तो वहीं लीक हुए एक गाने को भी ‘आशिकी 3’ से जोड़ देखा जा रहा था. मगर मुकेश भट्ट ने इन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है.

आशिकी फ्रेंचाइजी
आशिकी फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ‘आशिकी’ 1990 में रिलीज हुई थी. महेश भट्ट के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने लीड रोल अदा किया था. वहीं 2013 में ‘आशिकी 2’ के साथ फिल्म का अगला सीक्वल सामने आया था. मोहित सूरी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में आदित्य और श्रद्धा की जोड़ी से लेकर गानों को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था.
ये भी पढ़ें – दिवाली पर पहनने के लिए फराह खान के पास नहीं थे कपड़े, करण जौहर ने किया कुछ ऐसा कि उड़ गए सभी के होश





