Farah Khan: फराह खान (Farah Khan) को बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर्स में गिना जाता है. पिछले कुछ दशकों में बड़े पर्दे पर ओम शांति ओम, मैं हूं ना, तीस मार खान और हैप्पी न्यू ईयर जैसी सुपरहिट फिल्में देकर फराह ने बेहद कम समय में लाजवाब फैन बेस तैयार कर लिया है. वहीं फराह अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ रुबरु होती रहती हैं. ऐसे में फराह ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है. जिसे देखने के बाद सभी हैरान हो गए हैं.
करण जौहर का दिवाली गिफ्ट
फराह खान और करण जौहर फिल्म इंडस्ट्री के टॉप फिल्म मेकर होने के साथ-साथ जिगरी दोस्त भी हैं. जिसका उदाहरण फराह के वीडियो में देखा जा सकता है. दरअसल फराह खान ने करण जौहर से बताया कि इस दिवाली पर पहनने के लिए उनके पास कपड़े नहीं हैं. जिसे सुनकर करण ने फराह के घर में कपड़ों की दुकान लगवा दी है.

फराह का वीडियो
करण से मिले दिवाली गिफ्ट का वीडियो फराह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें फराह कपड़ों से भरा एक कमरा दिखा रही हैं. वहीं बैकग्राउंड आवाज में फराह ने बताया कि, ‘मैंने करण जौहर से कहा कि, मेरे पास दिवाली पर पहनने के लिए कुछ भी नहीं है और देखो उन्होंने क्या किया. उन्होंने मशहूर स्टाइलिस्ट एखा लखानी को मेरे घर पर भेज दिया है. इसे देखिए. इतने सारे कपड़ों में तो मैं अपनी पूरी क्रू के साथ एक फिल्म बना सकती हूं.’
इस वीडियो में एखा लखानी के साथ बातचीत करते हुए फराह कहती हैं, ‘एखा मुझे दिवाली के लिए सिर्फ एक ड्रेस चाहिए.’ जिसके जवाब में एखा ने कहा, ‘वजन कम करने के बाद आप बेहद खूबसूरत दिखने लगी हैं. इसलिए मुझे लगता है कि आपको ढेर सारे कपड़े ट्राई करने चाहिए.’ ऐसे में फराह कहती हैं, ‘इसलिए मैं ये रील बना रही हूं. थैंक यू. आपको कुछ और कहने की जरुरत नहीं है.’
View this post on Instagram
फैंस का रिएक्शन
फराह खान की इस वीडियो पर फैंस भी मजेदार रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में एक फैन ने कमेंट किया कि, ‘करण जौहर बहुत लकी हैं कि उनके पास फराह खान और शाहरुख खान जैसे बड़े दिलवाले दोस्त हैं.’ तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘काश मेरे पास भी ऐसे दोस्त होते.’
ये भी पढ़ें – रिलीजिंग से पहले खुला टाइगर 3 का सबसे बड़ा सस्पेंस, पठान ही नहीं बल्कि कबीर की भी होगी फिल्म में एंट्री!





