Tiger vs Pathan: सलमान खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म टाइगर 3 को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. वहीं फिल्म में सलमान और शाहरुख की जोड़ी भी फैंस को काफी पसंद आई है. ऐसे में टाइगर और पठान के बढ़ते क्रेज को देखकर यशराज फिल्म (YRF) ने टाइगर वर्सेज पठान (Tiger vs Pathan) बनाने की घोषणा कर दी थी. हालांकि अब इस फिल्म से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है.
2025 में शुरु होगी शूटिंग
टाइगर 3 की कामयाबी के बाद आदित्य चोपड़ा ने टाइगर वर्सेज पठान लाने की बात कही थी. वहीं आदित्य चोपड़ा ने बताया था कि, 2024 में फिल्म की शूटिंग शुरु हो सकती है. आदित्य ने कहा था कि, ऋतिक रोशन स्टारर फाइटर की शूटिंग खत्म होने के बाद वो टाइगर वर्सेज पठान पर काम शुरु कर देंगे. मगर खबरों की मानें तो फिल्म को डिले कर दिया गया है. इस फिल्म की शूटिंग 2024 की बजाए 2025 में शुरु होगी.

दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे आदित्य
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टाइगर को YRF स्पाई यूनिवर्स का सबसे सीनियर जासूस माना जाता है. वहीं पठान को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला है. ऐसे में टाइगर और पठान से फैंस को काफी उम्मीदें हैं. ऐसे में आदित्य चोपड़ा टाइगर वर्सेज पठान को बेस्ट बनाना चाहते हैं. जिसके चलते उन्होंने फिल्म को पोस्टपोन कर दिया है.
शाहरुख और सलमान हैं तैयार
खबरों की मानें तो फिल्म को लेकर आदित्य चोपड़ा ने सलमान खान और शाहरुख खान से बात कर ली है. वहीं दोनों कलाकारों फिल्म के लिए तैयार हैं. ऐसे में बस स्क्रिप्ट लिखने की देरी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों का इंतजार कितना कामयाब होता है. क्या टाइगर और पठान की जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने में सफल होती है.

YRF स्पाई यूनिवर्स
टाइगर वर्सेज पठान YRF स्पाई यूनिवर्स की पांचवी फिल्म होगी. इससे पहले एक था टाइगर (2011), टाइगर जिंदा है (2017), वॉर (2019), पठान (2022) और टाइगर 3 (2023) जैसी सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. अब फैंस टाइगर वर्सेज पठान का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.





