एक वक्त बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस के रूप में जानी जाने वाली उदिता गोस्वामी अब बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन फिल्मों के अलावा उनकी एक अलग पहचान बन चुकी है.
Bollywood News: बॉलीवुड में समय समय पर ऐसे कई सितारे आए हैं जिन्होंने कम उम्र में पहली ही फिल्म से तहलका मचा दिया. लेकिन ये सितारे कुछ ही फिल्मों के बाद गायब हो गए. ऐसी ही एक एक्ट्रेस रही हैं उदिता गोस्वामी. एक्ट्रेस ने 2003 में जॉन अब्राहम के साथ पाप फिल्म के जरिए एक्टिंग का डेब्यू किया था और वो अपनी खूबसूरती के बल पर बॉलीवुड पर छा गई थीं. इसके बाद आई उनकी मूवी जहर ने भी सक्सेस हासिल की थी. लेकिन कुछ ही फिल्मों के बाद उदिता गोस्वामी ने एक फिल्ममेकर से शादी की और इसके बाद वो फिल्मों से दूर हो गई.

चलिए जानते हैं कि अब उदिता गोस्वामी क्या कर रही हैं. उनका बदला हुआ लुक आपको हैरान कर देगा.
https://www.instagram.com/p/C2Zl6z_irBg/?igsh=MWp4NTQwYmF3cTFrNA==

आपको बता दें कि 2005 में जहर फिल्म की शूटिंग के दौरान उदिता और फिल्म मेकर मोहित सूरी की पहचान हुई और दोनों में प्यार हो गया. ये मोहित की भी पहली फिल्म थी और शूटिंग के दौरान उनका दिल उदिता पर आ गया. उदिता और मोहित की डेटिंग नौ साल तक चली और 2013 में इन दोनों ने शादी कर ली. इस कपल के दो बच्चे हैं, बेटी देवी और बेटा कर्मा. उदिता 2012 में आखिरी बार फिल्म में नजर आई थी और उसके बाद उन्होंने शादी की और बॉलीवुड को हमेशा के लिए अलविदा कर दिया.

शादी और बच्चों के बाद उदिता ने भले ही फिल्मों को अलविदा कर दिया हो लेकिन वो अब भी शानदार ढंग से अपनी जिंदगी जी रही हैं. वो एक्टिंग से दूर हैं लेकिन वो एक कामयाब प्रोफेशनल डीजे के तौर पर पूरे देश में जानी जाती हैं. उनके शो बहुत शानदार जाते हैं औऱ वो काफी अच्छी कमाई करती हैं.





