रितेश देशमुख और जेनालिया डीसूजा बाॅलीवुड के पावर कपल माने जाते हैं। दोनों को फिल्म इंडस्ट्री का आइडल कपल भी माना जाता है। दोनों एक-दूसरे के साथ लगभग 20 साल से है। दोनों ने एक दूसरे को 9 साल डेट किया जबकि दोनों ने साल 2012 में एक-दूसरे से शादी की थी। हाल ही में एक टीवी शो में दोनों ने अपनी लव स्टोरी को लेकर कई खुलासे किए। आईये जानते है इन के बारे में।
रितेश के पास पहला गुलाब आज भी रखा है
रितेश और जेनेलिया की मुलाकात 2002 में आई फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ के सेट पर हुई थी। रितेश ने एक-दूसरे को दिए गए पहले तोहफे के बारे में बात करते हुए कहा, ‘उनके पास अब भी वह तोहफा है। मैंने उन्हें एक गुलाब दिया, जिसे जेनेलिया ने एक किताब में संभालकर रखा हुआ है। 20 साल हो गए हैं और हमारे पास अभी भी है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘जब हम डेटिंग कर रहे थे तो वीडियो कॉल जैसी कोई चीज नहीं थी और आउटडोर शूट के दौरान कॉल और मैसेज करना बहुत महंगा होता था। मैं 30 दिनों के लिए न्यूयॉर्क में था और वह साउथ इंडस्ट्री की ज्यादातर फिल्में कर रही थीं, इसलिए हमने हर दिन एक-दूसरे को लेटर लिखने का फैसला किया। हमने 30 दिनों तक, एक-दूसरे को लेटर लिखा, जो उनके पास अभी भी हैं।’
शादी सपने जैसे थी
रितेश ने अपनी फिल्म ‘मस्ती’ के एक वेडिंग सीक्वेंस को याद करते हुए कहा, ‘एक वेडिंग सीक्वेंस था, जहां हम दोनों दूल्हा-दुल्हन के रूप में तैयार हुए थे। इसलिए हम वैनिटी में गए और कुछ तस्वीरें क्लिक कीं, क्योंकि हमें नहीं पता था कि हम असल जिंदगी में कभी शादी कर पाएंगे। मुझे आज भी वह समय याद है, जब मैंने जेनेलिया के गले में मंगलसूत्र पहनाया था, तब यह एक सपने जैसा लग रहा था।





