जामनगर में हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन काफी ज्यादा सुर्खियों में रहा है। तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम में देश-विदेश से सितारे पहुंचे थे और फंक्शन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
Rihanna at Anant Ambani Radhika merchant Pre Wedding: जामनगर में हुए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन काफी ज्यादा सुर्खियों में रहा है। तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम में देश-विदेश से सितारे पहुंचे थे और फंक्शन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
फंक्शन के अंदर की तस्वीरों और वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया। शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, राम चरण, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, सैफ अली खान और कई बड़े सितारे इस फंक्शन का हिस्सा थे।

पहले दिन का कार्यक्रम और भी खास था क्योंकि इसमें इंटरनेशनल सिंगर रिहाना ने गाना गाया था। जामनगर हवाई अड्डे के डायरेक्टर ने हाल ही में बढ़ते हवाई उड़ानों के बारे में बात की और यह भी बताया कि रिहाना की फ्लाइट को संभालना एक बड़ी चुनौती क्यों थी?
द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, जामनगर एयरपोर्ट ने पिछले कुछ दिनों में सामान्य से पांच गुना ज्यादा फ्लाइट्स मैनेज कीं। उन्हें इंटरनेशनल फ्लाइट्स को संभालने के लिए भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (एएआई) से स्पेशल परमिशन मिली थी। जामनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर धनंजय कुमार ने खुलासा किया कि उन्होंने 26 फरवरी से 1 मार्च तक लगभग 40 इंटरनेशनल फ्लाइट्स को संभाला। जिनमें इंटरनेशनल सेलेब्स और कार्गो को ले जाने वाली फ्लाइट्स भी शामिल हैं।
धनंजय कुमार ने बताया कि 20 आने वाले थे, 20 जाने वाले थे। उन्होंने शेयर किया कि रिहाना की फ्लाइट स्पेशली चैलेंजिंग थी क्योंकि इसे टर्मिनल के करीब लाना था। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इस वीवीआईपी फंक्शन के दौरान मैन पॉवर की कमी से बचने के लिए उन्होंने अहमदाबाद और राजकोट हवाई अड्डों से कर्मचारियों को तैनात किया था।

रिहाना 29 फरवरी को भारत पहुंचीं। वह अपने साथ अपनी बहुत बड़ी टीम भी लेकर आईं। उन्होंने 1 मार्च को राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म किया और अगले दिन सुबह जल्दी चली गईं। एक वीडियो में, उन्होंने साझा किया कि वह लंबे समय तक भारत में रहना पसंद करतीं लेकिन बच्चों के लिए उन्हें वापस जाना होगा।
https://www.instagram.com/p/C4BQVN5Il0E/?igsh=MWg1OXB1bGVwaXp2OA==
पैपराजी के साथ पोज़ देकर रिहाना ने सभी का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की और देश छोड़ने से पहले उन्होंने जामनगर हवाई अड्डे पर महिला पुलिस कर्मचारियों को भी गले लगाया। अब जान्हवी कपूर, शाहरुख खान, औरी और अन्य सितारों के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।





