Sonam Bajwa: पंजाबी मूवी ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली अभिनेत्री सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने काफी कम समय में अपनी अलग जगह बना ली है. सोनम कई सुपहिट पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. वहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों का हिस्सा बनने के बाद सोनम की फैन फॉलोइंग बढ़ गई है. सोनम आज इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा बन चुकी हैं. मगर सोनम बॉलीवुड से काफी नाराज हैं.

हाल ही में पंजाबी कुड़ी सोनम बाजवा ने बॉलीवुड में अपने प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की है. दरअसल सोनम बाजवा को वरुण धवन की सुपरहिट फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी के गाने सिप सिप 2.0 पर परफॉर्म करने का मौका मिला था. मगर बाद में इस गाने को मूवी से रिमूव कर दिया गया. इस बारे में बात करते हुए सोनम ने कहा कि, मुझे बहुत बुरा लगता है. मैं कभी कोई गाना नहीं करना चाहती थी. लेकिन फिल्म की टीम काफी अच्छी थी. रैमो डिसूजा फिल्म को डॉयरेक्ट और कोरियोग्राफ कर रहे थे. वरुण धवन को अमूमन सभी पसंद करते हैं. ऐसे में मैं काफी कश्मकश में फंसी थी. क्या मुझे गाना करना चाहिए या नहीं. मगर वो मेरे पास गाने का ऑफर लेकर आए. तो मुझे लगा कि कर लेते हैं. हालांकि जब फिल्म रिलीज होने के बाद गाना नहीं दिखा. तो मुझे बहुत बुरा लगा था.
ये भी पढ़ें- Sapnay Movie: फिल्म सपने में काजोल की जगह बॉलीवुड की इन हसीनाओं को कास्ट करना चाहते थे डायरेक्टर राजीव मेनन
सोनम ने आगे कहा कि, इस बात के लिए मैं किसी को दोषी नहीं ठहराना चाहती हूं. लेकिन इससे मैंने एक बात जरूर सीखी है कि आगे से मैं काफी सोच समझकर निर्णय लूंगी. मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है. मैं हिन्दी फिल्में करने से भी इंकार नहीं कर रही हूं. मगर स्ट्रीट डांसर 3डी के बाद मैं बॉलीवुड से खुश नहीं हूं.
सोनम के वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम दो पंजाबी फिल्मों के साथ पर्दे पर दस्तक देंगी. इसके अलावा सोनम जल्दी ही अक्षय कुमार, दिशा पटनी, नोरा फतेही और मौनी रॉय के साथ भी स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी.





