Sapnay Movie: बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने पर्दे पर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. हालांकि उनकी पहली तेलगु फिल्म पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई थी. जी हां, हम बात कर रहे हैं 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘सपने’ (Sapnay Movie) की. जिसे तेलगु फिल्म इंडस्ट्री में ‘मिनसारा कनवु’ के नाम से रिलीज किया गया था. इस फिल्म से काजोल ने पहली बार तेलगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. मगर नन के रूप में काजोल का किरदार लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया था.

फिल्म ‘सपने’ को ‘मिनसारा कनवु’ का हिन्दी वर्जन कहा जाता है. इस फिल्म में काजोल और प्रभुदेवा ने साथ काम किया था. लव ट्राएंगल पर आधारित इस फिल्म में प्रभुदेवा काजोल से एक तरफा प्यार करते हैं. मगर फिल्म में काजोल एक नन की भूमिका निभा रही हैं. इस फिल्म के तमिल वर्जन की डबिंग अभिनेत्री रेवती ने की थी. वहीं ए.आर रहमान ने फिल्म के गानों में अपनी आवाज दी थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म के लिए काजोल डॉयरेक्टर की पहली पसंद नहीं थीं.

राजीव मेनन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म सपने से राजीव ऐश्वर्या राय को पर्दे पर डेब्यू कराना चाहते थे. मगर मणिरत्नम ने पहले ही ऐश्वर्या के डेब्यू का प्लान बना लिया था. जिसके बाद राजीव फिल्म सपने में प्रभु देवा के अपोसिट माधुरी दीक्षित को कास्ट करना चाहते थे. मगर यहां भी बात नहीं बन पाई और आखिरकार राजीव ने काजोल से फिल्म साइन करवा ली. नतीजतन तमिल फिल्म इंडस्ट्री में मिनसारा कनवु को ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला. मगर बॉलीवुड में फिल्म सपने फ्लॉप हो गई.
ये भी पढ़ें – Met Gala 2023: आलिया ने पहना 1 लाख मोतियों से बना गाउन, खूबसूरती पर हर कोई हुआ कायल
फिल्म सपने से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले प्रभु देवा कहते हैं कि, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक एक्टर बनूगां. फिल्म के डॉयरेक्टर राजीव मेनन मेरे पुराने दोस्त हैं. ऐसे में जब उन्होंने मुझे फिल्म सपने का ऑफर दिया. तो मैं मना नहीं कर पाया. फिल्म सपने की शूटिंग काफी बेहतरीन एक्सपीरियंस था. मुझे नहीं लगता कि मैं आज भी बहुत अच्छी एक्टिंग कर पाता हूं.





