Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) और अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 को लेकर काफी चर्चा में हैं. वहीं सोमवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है. हालांकि ट्रेलर रिलीजिंग से पहले सलमान और कैटरीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड हो रहा है. जिसमें कैटरीना को हंसाने के लिए सलमान हर मुमकिन कोशिश करते नजर आ रहे हैं.
दरअसल ये वीडियो 2017 का है. जब सलमान खान और कैटरीना कैफ फिल्म टाइगर जिंदा है का प्रमोशन करने के लिए छोटे पर्दे के एक डांस शो में पहुंचे थे. शो के दौरान एक कंटेस्टेंट को परफॉर्म करता देखकर कैटरीना की आंखों में आंसू आ गए. वहीं कुछ देर बाद कैटरीना जोर-जोर से फूट-फूट कर रोने लगी थी. कैटरीना को रोता देखकर सभी ने उन्हें चुप कराने की कोशिश की. मगर कैटरीना के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे.

आलम ये था कि, कैटरीना के रोने की वजह से शो की शूटिंग भी रुकवानी पड़ गई थी. वहीं 10 मिनट तक शो की शूटिंग बंद थी. जिसके बाद कैटरीना थोड़ा नॉर्मल हुई और फिर से शूटिंग शुरु हो गई. ऐसे में कैटरीना का मूड ठीक करने का जिम्मा सलमान खान ने अपने कंधों पर ले लिया.
बस फिर क्या था. शूटिंग शुरु होते हुए सलमान अपनी कुर्सी से उठकर स्टेज पर गए और सलमान फिल्म सुल्तान के गाने जग घुमेया थारे जैसा ना कोई पर डांस करने लगे. कुछ देर तक रोमांटिक अंदाज में नाचने के बाद सलमान अचानक फर्श पर लेट कर फनी मूव्स दिखाने लगे. जिसे देखकर कैटरीना की हंसी निकल गई और सलमान का टास्क भी पूरा हो गया.

बता दें कि, टाइगर फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म टाइगर 3 इस दिवाली 12 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. वहीं इस फिल्म में सलमान और कैटरीना के अलावा शाहरुख खान का भी मजेदार कैमियो देखने को मिलेगा. ऐसे में सलमान के फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.





