इमरान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। इसके साथ उन्होंने बताया है कि शुरुआत में वह काफी दुबले थे। फिल्म में लेने से पहले उन्हें वजन बढ़ाने की सलाह दी जाती थी।
Imran Khan: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान काफी वक्त से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। इन दिनों वह अपने कमबैक को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा इमरान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है। इसके साथ लंबा नोट शेयर कर लिखा है कि उन्हें अपनी शारीरिक कद-काठी की वजह से काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। इतना ही नहीं, लोगों ने यह कयास लगाने शुरू कर दिए कि वह ड्रग्स लेते हैं। अभिनेता ने और क्या कहा, आइए जानते हैं…
इंस्टाग्राम पर साझा किया पोस्ट
https://www.instagram.com/p/CyDBofzsiJ0/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==
इमरान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर लिखा है, ‘मैं हमेशा से दुबला-पतला था। मैं उन कुछ हाइपर मेटाबॉलिक लोगों में से हूं, जो कुछ भी खा लें, उनका शरीर वैसा ही रहता है। मैंने किशोर उम्र के आखिरी दौर में जिम जॉइन किया और वर्कआउट शुरू किया। वहां मौजूद सभी के बाइसेप्स उनकी टी-शर्ट की आस्तीन में खिंचाव पैदा करते थे। मैं इकौलता ऐसा था जो स्मॉल साइज टीशर्ट पहनता था, वह भी मेरे ढीली आती थी’।
लोगों से मिलती थीं वजन बढ़ाने की सलाह

एक्टर ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘जाने तू… या जाने ना’ का जिक्र करते हुए आगे लिखा, ‘मुझे जय सिंह राठौर का रोल अदा करने के लिए तंदरुस्त होने की जरूरत नहीं थी। लेकिन, मुझसे कहा गया कि मैं कुछ ज्यादा ही दुबला हूं। इसलिए इस फिल्म में जय सिंह ज्यादातर डबल लेयर कपड़े पहनता है। मैंने अगली फिल्म ‘किडनैप’ के लिए जिम जॉइन किया और मेरी बॉडी बिल्डिंग की यात्रा शुरू हुई’। अगले कुछ वर्षों तक अपनी बॉडी बनाना मेरी लाइफस्टाइल में शामिल हो गया। मैं नियमित रूप से कसरत करता था, लेकिन फिर भी मैं सुनता था, ‘तो…शूटिंग शुरू करने से पहले आप थोड़ा वजन बढ़ा लेंगे, है ना?। आप छोटे बच्चे की तरह दिखते हैं। आप कमजोर दिखते हैं। हीरोइन आपसे बड़ी लगती है। इस तरह की बातें मुझे सुनाई जातीं।’
नहीं बन रही थी मनमुताबिक बॉडी

इमरान ने कहा, ‘उस वक्त मुझे बहुत असुरक्षित महसूस हुआ। मैं खुद एक अच्छी मजबूत बॉडी चाहता था और इसके लिए कठिन मेहनत भी की। लेकिन, पर्याप्त पोषण के बिना व्यायाम का कोई मतलब नहीं है। मैं एक दिन मैं छह मील लेता और टोटल 400 कैलोरी। चिकन, अंडा, आलू, ओट्स, फ्लैक्स सीड समेत तमाम अच्छी चीजें मेरी डाइट में थी। लेकिन ये चीजें मेरे बाइसेप्स वैसे बनाने में मददगार नहीं थीं, जैसे मैं स्क्रीन पर हीरो को देखता हूं। इसके लिए मुझे व्हे प्रोटीन, क्रिएटिन, ल्यूसीन, ग्लूटामाइन, एल-कार्निटाइन और एनाबॉलिक स्टेरॉयड की जरूरत थी’।
डिप्रेशन से जूझे इमरान?
इमरान ने आगे लिखा, ‘हाल के कुछ वर्ष मैं डिप्रेशन से जूझा हूं। मैंने वर्कआउट बंद कर दिया। मैं इतना दुबला हो गया, जितना पहले भी कभी नहीं था। तब की मेरी फोटो मीडिया में आई तो बातें बनने लगीं। मेरे ड्रग्स लेने की अटकलें लगाई जाने लगीं। मुझे अपनी इस हालत पर बहुत शर्म महसूस हुई। इसलिए मैं खुद ही पीछे हट गया। मेरे लिए यह यात्रा बेहद कठिन रही। लेकिन इन दिनों मैं बेहतर स्थिति में हूं। मैं अपने पुराने दोस्तों के साथ वर्कआउट करता हूं। उनके लिए मेरी हेल्थ सबसे पहले है। वह कसरत के साथ मुझे हेल्दी सप्लीमेंट देते हैं। अब मुझे अपने लिए बुरा महसूस नहीं होता’।





