गदर 2 की सफलता ने देओल परिवार के लिए खुशी दोगुनी कर दी है। इस फिल्म से न सिर्फ सनी देओल का करियर फिर से पटरी पर आ गया है, बल्कि धर्मेंद्र का परिवार भी अब एकजुट होता दिख रहा है। दरअसल, सनी देओल की फिल्म गदर 2 के लिए हाल ही में उनकी बहन ईशा देओल ने स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें धर्मेंद्र के सभी बच्चे एक साथ नजर आए थे। इसके बाद हेमा मालिनी भी गदर 2 की जमकर तारीफ करती हुई दिखी थी।
इन संकेतों के बाद माना जा रहा है कि अब दोनों परिवारों की बीच दूरियां धीरे-धीरे घटने लगी हैं। बता दें कि सनी देओल और बॉबी धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे हैं। वहीं, हेमा मालिनी की बेटियों के नाम ईशा और आहना देओल हैं। दोनों परिवारों में शुरुआत से ही दूरियां देखने को मिलती हैं। ऐसा ही कुछ ईशा के शादी में भी देखने को मिला था।

क्या था मामला ?
साल 2012 में ईशा देओल ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी। आपको जानकर हैरानी होगी शादी में सनी और बॉबी नहीं पहुंचे थे। वहीं, जब इस बारे में जब धर्मेंद्र से सवाल किया गया तो वह मीडिया पर नाराज भी हो गए थे। शादी समारोह में जब मीडियाकर्मी धर्मेंद्र से सवाल किया की बहन की शादी में बड़े भाई नहीं दिख रहे तब धर्मेंद्र ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि आप बकवास मत करिए।
सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो काफी वायरल हुआ था। वीडियो में धर्मेंद्र को गुस्सा करते हुए यूजर्स ने साफ तौर पर देखा था। बता दें कि शादी में सनी देओल और उनके भाई बॉबी भले ही शरीक न हुए हों, लेकिन दोनों ने अपनी बहन के लिए गिफ्ट जरूर भेजे थे। इस शादी में ईशा के तीसरे भाई अभय देओल पहुंचे थे और उन्होंने भाई की तरफ से होने वाली सारी रस्में में हिस्सा लिया था।
गदर 2 की बात करें तो या फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर घोषित की जा चुकी है। इस फिल्म में 12 दिनों में 400 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।





