बाॅलीवुड में कई सितारे ऐसे होते हैं। जो एक-दूसरे को देखकर जलते हैं और एक-दूसरे के आगे बढ़ने पर झगड़े भी करते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ था बाॅलीवुड के सितारे अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच, जब एक फिल्म शूटिंग के दौरान दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई थी और अमिताभ ने शत्रुघ्न सिन्हा की पिटाई कर दी थी। इसका खुलासा शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद अपनी बायोग्राफी में किया था।
बायोग्राफी में किया खुलासा
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बायोग्राफी ‘एनीथिंग बट खामोश’ में एक बड़े राज से पर्दा उठाते हुए खुलासा किया कि ‘फिल्म ‘काला पत्थर’ की शूटिंग के दौरान एक फाइट सीन में अमिताभ ने मेरी बुरी तरह पिटाई की थी। वह मुझे मारते जा रहे थे और वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा था। वह मुझे तब तक मारते रहे, जब तक शशि कपूर ने बीच में आकर हमें अलग नहीं किया।

हालांकि, यह फिल्म का सीक्वेंस था पर मुझे इस सीन में बारे में कुछ भी नहीं बताया गया था।’शत्रुघ्न सिन्हा ने यह भी जिक्र किया कि ‘काला पत्थर’ के सेट पर अमिताभ के बगल वाली कुर्सी कभी भी मुझे ऑफर नहीं की गई। न ही कभी उनका छाता मुझसे शेयर किया गया। हम एक ही लोकेशन से सेट पर जाते थे, वो अपनी कार से होटल में जाते थे, लेकिन कभी नहीं कहा कि चलो साथ चलते हैं। ये मुझे अजीब लगता था। मैं हमेशा सोचता था कि ऐसा क्यों हो रहा है, क्योंकि मैंने कभी उनसे कोई शिकायत नहीं रखी।
शत्रुघ्न ने अमिताभ की वजह से छोड़ी कई फिल्में

शत्रुघ्न के मुताबिक, ‘दिक्कत ये थी कि मेरी एक्टिंग की तारीफ हो रही थी, अमिताभ देख सकते थे कि मुझे कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है। अमिताभ इससे परेशान होते थे और वह नहीं चाहते थे कि मैं उनकी फिल्म का हिस्सा बनूं। इसी वजह से मैंने कई फिल्में छोड़ दीं और साइनिंग अमाउंट तक लौटा दिए।’हालांकि कुछ समय बाद दोनों के एक होने की भी खबरें आयी है। लेकिन इसके बाद दोनों ने कभी भी साथ में फिल्में नहीं की थी। दोनों कुछ इवेंट्स में साथ में दिखाई देते थे।





