Amrish Puri: बड़े पर्दे के मशहूर विलन अमरीश पुरी (Amrish puri) को तो आप अच्छी तरह से जानते होंगे. अमरीश पुरी बेशक आज इस दुनिया में नहीं हैं. मगर उनका फैन बेस आज भी कम नहीं हुआ है. कई सुपरहिट फिल्मों में विलन का रोल निभाने वाले अमरीश पुरी की एंट्री से आज भी लोगों की रुह कांप जाती है.
हालांकि अमरीश पुरी पर्दे पर जितने दमदार एक्टर थे. रियल लाइफ में भी वो उतने ही सख्त थे. असल जिंदगी में भी ज्यादातर लोग अमरीश पुरी से बचते नजर आते थे. ऐसा ही एक किस्सा है गोविंदा का. जब अमरीश पुरी ने गुस्से में आकर गोविंदा को सभी के सामने चांटा लगा दिया था.
ये किस्सा 1989 का है. जब अमरीश पुरी और गोविंदा फिल्म दो कैदी की शूटिंग में व्य्स्त थे. इस दौरान गोविंदा अपने स्टार्डम के पीक कर थे और उन्होंने 45 फिल्में साइन कर रखी थीं. ऐसे में गोविंदा अक्सर सेट पर देर से आया करते थे. वहीं सेट पर मौजूद सभी लोग घंटों गोविंदा का इंतजार करते थे. जिसमें से एक अमरीश पुरी भी थे.

ऐसे में अमरीश पुरी 9 बजे सेट पर पहुंच गए थे. मगर गोविंदा काफी देर से आए. जिसके चलते अमरीश पुरी ने गोविंदा को खूब फटकार लगाई. मगर उनका गुस्सा यहीं नहीं थमा. उन्होंने सभी के सामने गोविंदा के गाल पर करारा तमाचा जड़ दिया. जिसके चलते अमरीश पुरी और गोविंदा की काफी बहस हो गई. फिल्म की शूटिंग जैसे-तैसे पूरी की गई. मगर इसके बाद से गोविंदा ने फिर कभी अमरीश पुरी के साथ कोई फिल्म साइन नहीं की.
वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान भी अमरीश पुरी के गुस्से का शिकार हो चुके हैं. आमिर ने बौतर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी. ऐसे में आमिर ने अमरीश पुरी के एक सीन को गलत ठहरा दिया था. जिसके बाद अमरीश पुरी ने आमिर को भी खूब डांटा था. बता दें कि, पंजाब से ताल्लुक रखने वाले अमरीश पुरी को बॉलीवुड में शुरु से दिलचस्पी थी. ऐसे में सरकारी नौकरी छोड़ने के बाद 40 साल की उम्र में अमरीश पुरी ने बड़े पर्दे पर एंट्री की थी. जिसके बाद विलन के किरदार में अमरीश लाखों लोगों की धड़कन बन गए थे. वहीं 2005 में मुंबई स्थित आवास पर अमरीश पुरी ने आखिरी सांसे ली थीं.





