आर्यन खान के डायरेक्शन वाली डेब्यू वेब सीरीज ‘स्टारडम’ को लेकर बड़ा अपडेट सामना आया है। बताया जा रहा है कि आर्यन खान की ये वेब सीरीज उनके पिता शाहरुख खान की जिंदगी पर बेस्ड है।
Aryan Khan Webseries Debut: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपने पिता की तरह एक्टिंग ना करते हुए डायरेक्शन में करियर बना रहे हैं। दरअसल, आर्यन खान एक वेब सीरीज को डायरेक्ट कर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। आर्यन के डायरेक्शन में बनने वाली वेब सीरीज ‘स्टारडम’ का जबसे अनाउंसमेंट हुआ तब से ये चर्चा में बनी हुई है। इसके साथ ही आर्यन खान की पहली वेब सीरीज को लेकर अक्सर कोई ना कोई अपडेट सामने आता रहता है।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपने पिता की तरह एक्टिंग ना करते हुए डायरेक्शन में करियर बना रहे हैं। दरअसल, आर्यन खान एक वेब सीरीज को डायरेक्ट कर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। आर्यन के डायरेक्शन में बनने वाली वेब सीरीज ‘ स्टारडम ‘ का जबसे अनाउंसमेंट हुआ तब से ये चर्चा में बनी हुई है। इसके साथ ही आर्यन खान की पहली वेब सीरीज को लेकर अक्सर कोई ना कोई अपडेट सामने आता रहता है।
आर्यन खान की वेब सीरीज ‘स्टारडम’ की कहानी
सोर्स ने बताया है, ‘आर्यन खान की वेब सीरीज स्टारडम में दिल्ली के लड़के की जर्नी दिखाए जाएगी। इस लड़के के पास फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कुछ हासिल करने का सपना है। ये उस लड़के की कहानी है जो अपने स्टारडम के हासिल करने के लिए किन-किन उतार-चढ़ावों से गुजरता है। ये कहानी शाहरुख खान की जर्नी की याद दिलाती है और उनकी कहानी बताने के लिए उनके बेटे से बेहतर कौन हो सकता है।’ सोर्स ने ये भी बताया है, ‘ये निश्चित रूप पर नहीं कहा जा सकता है कि पूरी वेब सीरीज शाहरुख खान की लाइफ पर बेस्ड है। ये कोई बायोपिक नहीं है। लेकिन निश्चित रूप से दिल्ली के लड़के की कहानी दिखाई जाएगी।’

वेब सीरीज ‘स्टारडम’ में होंगे 6 एपिसोड
बताते चलें कि आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज ‘स्टारडम’ को पहले कई खबरें आई थीं जिनमें बताया गया था इसमें एक्टर लक्ष्य लालवानी और राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर दिखाई देंगी। आर्यन खान वेब सीरीज ‘स्टारडम’ में छह एपिसोड होंगे और इस वेब सीरीज को आर्यन खान ने बिलाल सिद्दीकी के सहयोग से लिखा है। शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘डंकी’ सिनेमाघरों में लगी है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।





