हाल ही में भारतीय टीम के गेंदबाज जो की अब चाए हुए है वर्ल्ड कप में, मोहम्मद शमी को शादी के प्रपोजल मिल रहे हैं और वो भी किसी आम शख्स से नहीं, बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस से। कौन हैं ये हसीना जो मोहम्मद शमी से शादी करना चाहती हैं? इस सवाल का जवाब जानने के लिए आपको पढ़नी होगी पूरी खबर।
Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के कमाल के गेंदबाज मोहम्मद शमी की गेंदबाजी से हर कोई वाकिफ हैं। वो अपनी कमाल की गेंदबाजी से बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा देते हैं। विश्व कप में उनका धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। हर मैच में उनकी गेंदबाजी का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

हाल ही में उनको लेकर चर्चाएं तेज होने की एक और वजह सामने आई है जिसे सुन अब भी कहेंगे अरे वाह्ह! खिलाड़ी को अब शादी के प्रपोजल मिलने लगे हैं। उन्हें एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने शादी के लिए प्रपोज कर दिया है, लेकिन इसके साथ उनकी एक खास शर्त हैं।
इस एक्ट्रेस ने मोहम्मद शमी को किया प्रपोज
अब आप सोच रहे होंगे कि मोहम्मद शमी को प्रपोज करने वाली ये एक्ट्रेस हैं कौन और इन्होंने कब, कहां और कैसे प्रपोज किया है? इतना ही नहीं आप ये भी जानना चाहते होंगे कि इन्होंने शर्त क्या रखी है।
दरअसल, मोहम्मद शमी को किसी और ने नहीं बल्कि विवादों में बनी रहने वाली एक्ट्रेस पायल घोष ने प्रपोज किया है। उन्होंने ऐसा हाल में 2 नवंबर को एक ट्वीट किया। ठीक उसी दिन जब भारत ने शानदार तरीके से श्रीलंका को हराया था। इस दिन शामी का कमाल का प्रदर्शन भी देखने को मिला था।
ट्वीट कर पायल ने किया प्रपोज
#Shami Tum apna English sudharlo, I’m ready to marry you 🤣🤣
— Payal Ghoshॐ (@iampayalghosh) November 2, 2023
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘शमी तुम अपना अंग्रेजी सुधार लो, मैं तुमसे शादी करने को तैयार हूं।’ एक्ट्रेस पायल घोष का ये ट्वीट झट से वायरल हो गया।
अब हाल में ही उन्होंने एक और ट्वीट किया है, जो फिर से शमी के लिए ही है। उन्होंने लिखा, ‘मोहम्मद शमी सेमीफाइनल में अपना बेस्ट देने के लिए आप मुझसे किस तरह का मोरल सपोर्ट चाहते हैं। हमें पहले फाइनल में जगह बनानी है और मैं चाहती हूं कि आप हीरो बनें।’ पायल का ये ट्वीट भी छा गया है और धूम मचा रहा है। अब लोग सोच में पड़ गए हैं कि क्या पायल सच में शमी की फैन हो गई हैं या वो ये सब बस लाइम लाइट के लिए कर रही हैं।
@MdShami11 what kind of moral support you want from me to give your best in semifinal … we have to make it to the final first and I want you to be the hero 💕 #CWC2023 #india
— Payal Ghoshॐ (@iampayalghosh) November 6, 2023
किन वजहों से चर्चा में रहीं पायल घोष

पायल घोष तब चर्चा में आईं जब उन्होंने खुलकर अनुराग कश्यप पर आरोप लगाए थे। उन्होंने खुलासा किया था कि अनुराग कश्यप ने उनको सेक्शुअली असॉल्ट किया है। इस मामले को लेकर वो कोर्ट में पहुंची थीं। ये मामला काफी तूल पकड़ा था और अनुराग कश्यप को सामने आकर इस मामले पर सफाई देनी पड़ी थी। इतना ही नहीं पायल के इस मामले को उठाने के बाद कई और एक्ट्रेसेज ने भी अनुराग के खिलाफ आवाज बुलंद की थी।
पॉलिटिक्स में रखा था कदम
अनुराग कश्यप वाले मामले के तूल पकड़ने के बाद एक्ट्रेस पायल घोष ने राजनीति में भी कदम रखा। उन्होंने रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ज्वाइन की। पायल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हम मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखती हैं।
शमी के पुरानी शादी के बारे में
वैसे बता दें, मोहम्मद शामी की शादी हसीन जहां से हुई थी, दोनों का एक बच्चा है। शादी के बाद हसीन ने क्रिकेटर पर कई बेबुनियाद आरोप लगाए थे। दोनों के बीच का विवाद खबरों में बना रहा था।





