
टाइगर 3 को लेकर सलमान खान खबरों में बने हुए हैं। इस बीच एक्टर 54 वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में शामिल होने गोवा पहुंचे। यहां वो अपनी भांजी अलिजेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म के प्रीमियर के पर आए। इवेंट में एंट्री के दौरान सलमान खान ने भीड़ के बीच अचानक एक महिला को किस कर लिया।
Salman Khan at IFFI: सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 दिवाली पर रिलीज हुई है। फिल्म को लेकर एक्टर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच अब वो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI 2023) में हिस्सा लेने गोवा पहुंचे।
इवेंट में सलमान खान को देखकर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बीच एक्टर एक महिला के पास गए और अचानक उन्हें किस कर लिया। IFFI 2023 से अब एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हे रहा है।
सलमान की ग्रैंड एंट्री
सलमान खान ने 54 वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में ग्रैंड एंट्री की। इवेंट में एक्टर अपनी भांजी अलिजेह अग्निहोत्री के लिए पहुंचे। दरअसल, फिल्म फर्रे के साथ अलिजेह अग्निहोत्री बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। रिलीज से पहले फिल्म के प्रीमियर के लिए IFFI 2023 के मंच को चुना गया।
‘टाइगर’ ने अचानक किया किस
https://www.instagram.com/reel/Cz6PB7gy_uU/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==
सलमान खान भी भांजी का हौसला बनाने बढ़ाने फर्रे के प्रीमियर पर पहुंचे। IFFI 2023 में एक्टर की नजर भीड़ के बीच एक महिला की ओर पड़ी। भाईजान तुरंत उनके पास जा पहुंचे और मुस्कुराते हुए महिला के माथे पर किस कर लिया। इवेंट में सलमान खान की इस मस्ती को देखकर सभी हैरान रह गए।
कौन है ये महिला ?
सलमान खान ने जिस महिला को किस किया, वो एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं और एक्टर की अच्छी दोस्त हैं। IFFI 2023 से सलमान खान के इस वीडियो को पैपराजी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो देखते ही देखत मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
IFFI 2023 में फर्रे की टीम
Latest insta story of Megastar #SalmanKhan #IFFiGoa #Tiger3pic.twitter.com/CgZQXhkWCG
— MASS (@Freak4Salman) November 21, 2023
सलमान खान ने इवेंट में फर्रे की टीम के साथ एंट्री की। फिल्म में अलिजेह अग्निहोत्री के साथ प्रसन्ना बिष्ट, साहिल मेहता और जेन शॉ भी अहल किरदारों में हैं। फर्रे का डायरेक्शन सौमेंद्र पाढ़ी ने किया है, IFFI 2023 में उन्होंने भी हिस्सा लिया।




